फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shramjivi express bomb blast case

श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड में फैसला आज

Fri, 29 Jul 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
shramjivi express bomb blast case
श्रमजीवी एक्सप्रेस - फोटो : ghkl

जिले की सबसे भयावह श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के मामले में 29 जुलाई को अदालत फैसला सुनाएगी।  घटना के 11 वर्ष बाद एडीजे प्रथम बुधिराम यादव की अदालत में यह फैसला सुनाया जाएगा। 

विज्ञापन


28 जुलाई 2005 की शाम सवा पांच बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग पर पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में बम धमाका हुआ था। इसमें 12 यात्रियों की मौत व 18 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई, नफीकुल विश्वास, हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व मोहम्मद आलमगीर के विरुद्ध विचारण चल रहा था। अन्य मामले में सुनवाई के लिए आरोपी नफीकुल विश्वास व हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन हैदराबाद जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण आतंकी आरोपी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई व मोहम्मद आलमगीर के विरुद्ध फैसला सुनाया जाएगा। मामले में कुल सात आरोपी थे। जिसमें आतंकी आरोपी शरीफ उर्फ कंचन उर्फ सैफुद्दीन व गुलाम पाजदानी उर्फ याहया फरार चल रहे हैं। जबकि आरोपी डा. सईद की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed