फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Show respect for rights of Pakistan on Jinnah House

पाक बोला भारत से- जिन्ना का घर हमारी संपत्ति, हमें दे दो

Fri, 31 Mar 2017 05:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 31 Mar 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Show respect for rights of Pakistan on Jinnah House
jinnah house

मुंबई से बीजेपी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के मोहम्मद अली जिन्ना के घर को ढहाए जाने की मांग पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए भारत से जिन्ना हाउस का सम्मान करने के लिए कहा है। पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत के सामने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि भारत को पाक सरकार की संपत्ति ( जिन्ना का घर) के स्वामित्व अधिकार का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा था कि जिन्ना का घर ऐतिहासिक संपत्ति है, जिसका ताल्लुक पाक के संस्थापक से है। इसलिए इसे पाकिस्तान को सौंप दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, लोढ़ा ने शनिवार को कहा था कि दक्षिण मुंबई में जिन्ना का घर वे जगह है, जहां से विभाजन की साजिश रची गई थी। जिन्ना का घर विभाजन का प्रतीक है। इसलिए इसे ढहा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत सरकार संपत्ति के रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी करेगी'

Show respect for rights of Pakistan on Jinnah House
जिन्ना का घर - फोटो : Times Of India

गुरूवार को पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा,'मुंबई में मोहम्मद अली जिन्ना के घर के पाकिस्तान सरकार के स्वामित्व अधाकिार का सम्मान करना चाहिए। साथ ही हम यह भी उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार उस संपत्ति के रखरखाव और संरक्षण की अपनी जिम्मेदारी पूरी करेगी।' द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार लोढ़ा की जिन्ना के घर को ढहाने की मांग को पाकिस्तान में लोग बेतुका मान रहे हैं।

जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मुद्दे को भारतीय अधिकारियों के सामने भी उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने वादा किया है कि वह दक्षिण मुंबई (मालबार हिल) की संपत्ति को सौंप देगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लोढ़ा ने शत्रु संपत्ति कानून का हवाला देते हुए कहा कि जिन्ना के वारिस अब उनकी संपत्ति पर दावा नहीं कर सकते। 14 मार्च को पास हुए शत्रु संपत्ति कानून के अनुसार जो लोग विभाजन के दौरान पाकिस्तान और चीन चले गए थे, उनके उत्तराधिकारियों का भारत में पीछे छोड़ी संपत्तियों पर कोई दावा नहीं होगा। लोढ़ा ने आगे कहा,' मुंबई का पब्लिक डिपार्टमेंट इस इमारत का रखरखाव और संरक्षण के लिए जिम्मेदार है और इस पर लाखों रुपये  खर्च होते हैं। अब ऐसे चलता नहीं रह सकता। 
 
उन्होंने कहा कि जिन्ना के घर को ढहा दे जाना चाहिए और इसकी जगह महाराष्ट्र की संस्कृति और गौरव को उभारने वाला सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाना चाहिए। सांस्कृतिक केंद्र को भारत के गौरवशाली इतिहास को भी प्रदर्शित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed