फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Show cause notice issued to 4 Police personnel in connection with the alleged secret meeting between Param Bir Singh sachin waze

महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस के चार कर्मियों को कारण बताओ नोटिस, सभी पर परमबीर सिंह के साथ गुप्त बैठक करने का आरोप

Mon, 17 Jan 2022 01:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर मुंबई और ठाणे में पांच केस दर्ज हैं। उगाही मामले में परमबीर सिंह समेत छह लोग नामजद आरोपी हैं।
 

विज्ञापन
Show cause notice issued to 4 Police personnel in connection with the alleged secret meeting between Param Bir Singh sachin waze
परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के साथ कथित गुप्त बैठक के संबंध में चार पुलिस कर्मियों को मुंबई पुलिस की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी अधिकारी चांदीवाल कमिशन के सामने पेश हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसकी इजाजत से दोनों की मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन


क्या है मामला 
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में हटाए गए मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली कराने का आरोप लगाया था। अनिल देशमुख ने पहले इन दावों को गलत बताया और परमबीर सिंह पर मानहानि का दावा करने की बात कही। उनके आरोपों के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed