फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shops will be open in 84 historical monuments ASI converting publication counter into souvenir shop

ASI: 84 ऐतिहासिक स्मारकों में खोली जाएंगी दुकानें, पब्लिकेशन काउंटर को सोविनियर शॉप में बदल रही एएसआई

Sat, 07 Oct 2023 06:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 06:04 AM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव गुरमीत सिंह चावला ने बताया कि 84 मॉन्यूमेंट्स यानी स्मारकों के पब्लिकेशन सेंटर को सोविनियर शॉप में बदलने की योजना तैयार की गई है। पहले चरण में उन्हीं मॉन्यूमेंट्स को चयनित किया गया है, जहां पर पहले से पब्लिकेशन सेंटर हैं।

विज्ञापन
Shops will be open in 84 historical monuments ASI converting publication counter into souvenir shop
Qutub Minar - फोटो : Pexels

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) आगरा, दिल्ली, लखनऊ, कांगड़ा, चमोली, झांसी, श्रीनगर समेत देश के 84 ऐतिहासिक स्मारकों में अब दुकानें खोलने जा रहा है। इन स्मारकों के अंदर ही उपहार की दुकानें शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसका मकसद दर्शकों को पहले ऐतिहासिक स्मारकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, विरासत व परंपरा से रूबरू करवाना है। इसके बाद वे सोविनियर शॉप से इसी को दर्शाती एक जिला -एक उत्पाद, प्राचीन शिल्प पर आधारित मूर्तियां, कलाकृतियां आदि को घर ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव गुरमीत सिंह चावला ने बताया कि 84 मॉन्यूमेंट्स यानी स्मारकों के पब्लिकेशन सेंटर को सोविनियर शॉप में बदलने की योजना तैयार की गई है। पहले चरण में उन्हीं मॉन्यूमेंट्स को चयनित किया गया है, जहां पर पहले से पब्लिकेशन सेंटर हैं। दरअसल, पब्लिकेशन सेंटर में ही सोविनियर शॉप खोली जाएगी। इसके लिए बाकायदा नियम तय किए गए हैं। इसमें उद्योग घरानों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योग भी स्मारकों के साथ मिलकर एक साथ काम कर सकें। एएसआई का मकसद विरासत स्मारकों के प्रति आम लोगों में रुचि पैदा करना है। इसके अलावा सोविनियर शॉप से वे स्मारकों से जुड़े सामान को स्मृति के लिए अपने साथ खरीदकर घर ले जा सकेंगे। इन सोविनियर शॉप को चलाने के लिए बाकायदा एएसआई ने नियम व शर्तें बनाई हैं। इसके अलावा किराया भी देना होगा।  
विज्ञापन


इन ऐतिहासिक धरोहरों को किया शामिल
झांसी की रानी का किला, गुप्ता मंदिर, आगरा किला, फतेहपुरी सिकरी, ताज महल, अकबर का मकबरा, लखनऊ का दिलकुशा पुराना पैलेस, रेजिडेंसी बिल्डिंग, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का किला, अखंड मसरूर रॉक कट मंदिर देहरा, उत्तराखंड से गोपेश्वर चमोली, दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर-मंतर और इतिमद-उद-दौला का मकबरा, जल महल नारनौल, शेख चिल्ली का मकबरा समेत अन्य स्मारक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed