फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shop owner threaten by Congress workers for not contributing fund collection for Bharat Jodo Yatra in Kerla

Congress : 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए फंड न देने पर कांग्रेसियों की दुकानदार के साथ बदसलूकी, सब्जियां फेंकी

Fri, 16 Sep 2022 12:40 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 12:40 PM IST
सार

केरल के कोल्लम में 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए 2000 रुपये न देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब्जी विक्रेता को धमकी दी। 

विज्ञापन
shop owner threaten by Congress workers for not contributing fund collection for Bharat Jodo Yatra in Kerla
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दुकानदार के साथ बदसलूकी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की  'भारत जोड़ो यात्रा ' के लिए फंड न देने पर दुकानदार के साथ कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल के कोल्लम में यात्रा के लिए  2000 रुपये न देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब्जी विक्रेता के साथ बदसलूकी की। सब्जी की दुकान चलाने वाले एस फवाज ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल उनकी दुकान पर पहुंचा था। उनसे यात्रा' के लिए चंदा मांगा। उन्होंने कहा कि, 500 रुपये दिए लेकिन उन्होंने 2000 रुपये की मांग की। जिसके बाद तराजू को नुकसान पहुंचाया और सब्जियां फेंक दीं। कार्यकर्ताओं ने दुकान में नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


तीन किए निलंबित
फंड ने देने पर दुकानदार को कथित तौर पर धमकी देने का मामला तूल पकड़ने पर कांग्रेस पार्टी एक्शन में आ गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधाकरन ने  'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए 2000 रुपये ने देने पर सब्जी दुकान विक्रेता के साथ बदसलूकी करने के मामले में पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्लम से अलाप्पुझा जाएगी यात्रा
11 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा केरल में प्रवेश कर चुकी हैं। केरल में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी 19 दिनों की अवधि में 450 किमी की यात्रा करके मलप्पुरम के नीलांबुर तक जाएंगे। यह यात्रा 14 सितंबर को कोल्लम जिले में पहुंची थी। उसके बाद 17 सितंबर को अलाप्पुझा पहुंचेगी और 21-22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से होते हुए 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा के अन्य पड़ाव होंगे। 

3570 किलोमीटर की तय होगी दूरी
कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस यात्रा में कांग्रेस नेता 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। 19 सितंबर को प्रियंका गांधी के भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed