फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shoe threw at AIMIM chief asaduddin owaisi in mumbai when he was opposing on triple talaq bill

मुंबई में ओवैसी पर फेंका गया जूता, तीन तलाक बिल का कर रहे थे विरोध

Wed, 24 Jan 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 24 Jan 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Shoe threw at AIMIM chief asaduddin owaisi in mumbai when he was opposing on triple talaq bill

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर मंगलवार को मुंबई में जूता फेंका गया। मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली के दौरान ओवैसी तीन तलाक के विरोध में भाषण दे रहे थे और इसी बीच एक शख्स ने उन पर जूता फेंक दिया। 

विज्ञापन


पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई की जानकारी के मुताबिक ओवैसी ने कहा कि जो लोग ये हरकतें कर रहे हैं, वो नहीं चाहते कि जनता खासतौर पर मुस्लिम समुदाय तीन तलाक के खिलाफ आए बिल का विरोध करें। 
विज्ञापन


ओवैसी ने आगे कहा कि ये लोग महात्मा गांधी के हत्या करने वालों की विचारधारा को फॉलो करते हैं, लेकिन इस तरह की घटना उन्हें सच बोलने से रोक नहीं सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मावत पर ओवैसी ने दिया विवादित बयान

Shoe threw at AIMIM chief asaduddin owaisi in mumbai when he was opposing on triple talaq bill
असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने आरोप लगाया है कि तीन तलाक विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ एक साजिश है और समुदाय के पुरुषों को दंडित करने की एक चाल है। हैदराबाद से लोकसभा सांसद ओवैशी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘पद्मावत’ फिल्म से जुड़े विवाद के मामले पर संसद की एक समिति ने विचार किया था लेकिन तीन तलाक के मुद्दे को लेकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। 

उन्होंने सोमवार रात एक जनसभा में कहा कि तीन तलाक विधेयक मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक साजिश है। यह समुदाय की महिलाओं को सड़कों पर लाने और पुरुषों को जेल भेजने की एक चाल है। हालांकि उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को उन लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए जो तलाक के लिए तीन तलाक का सहारा लेते हैं।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए कुछ नहीं कर रहे लेकिन दूसरों द्वारा किए जाने वाले अच्छे काम का श्रेय लेने में हमेशा आगे रहते हैं।

ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुस्लिम मुक्त भारत चाहती है लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वीडी सावरकर की विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है। ओवैसी ने कहा कि एमएस गोवलकर, केबी हेडगेवार और सावरकर हिंदुत्व विचारधारा के थे और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed