फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena ubt leader sanjay raut reacts on Delhi chief minister arvind Kejriwal arrest news in hindi

Maharashtra: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने भाजपा को घेरा, कहा- इस देश में कोई सुरक्षित नहीं

Sat, 23 Mar 2024 12:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 23 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

Arvind Kejriwal Arrest: मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के लिए यह चुनाव कठिन होने वाला है। इसलिए उन्होंने लोगों को चोट पहुंचाना जारी रखा है।

विज्ञापन
Shivsena ubt leader sanjay raut reacts on Delhi chief minister arvind Kejriwal arrest news in hindi
Sanjay Raut - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार को घेरा है। संजय राउत ने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां कभी भी किसी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, भाजपा के लिए यह चुनाव कठिन होने वाला है। इसलिए उन्होंने लोगों को चोट पहुंचाना जारी रखा है। आज इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। यहां किसी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। भारत में जो पैटर्न चल रहा है, वही रूस और चीन में भी है। लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है, इसलिए उनकी किस्मत का फैसला भी जनता ही करेगी।
विज्ञापन

प्रियंका चतुर्वेदी ने गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाला गया है उससे यह साफ होता है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत किया गया है। कहीं भी अब तक ईडी की ओर से कोई तथ्य नहीं दिखाए गए जिससे कि साबित हो पाए यह कार्रवाई किस आधार पर हो रही है, कोई सबूत नहीं दिए गए हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत से जनता का विश्वास जीतकर आए हैं और वे अपना काम करने के कारण ही जीत कर आए हैं।"


क्यों हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इसी कड़ी में ईडी की टीम गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर पहुंची और उनसे इस मामले में पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

बता दें कि कोरोना काल के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 लागू की थी। इस शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें आईं, जिसके बाद उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके साथ ही दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सवालों के घेरे में आ गई।


ईडी ने अपनी चार्जशीट में कई बार अरविंद केजरीवाल के नाम का जिक्र किया है। अदालत में दायर आरोप पत्र में ईडी ने बताया कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 आप के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई थी, ताकि लगातार अवैध धन कमा कर और उसे अपने पास लाया जा सके। ईडी ने दावा किया कि यह नीति अवैध और आपराधिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए जानबूझकर कमियों के साथ बनाई गई थी। एजेंसी ने आरोप पत्र में आरोपियों के साथ सीएम के घर पर बैठक से लेकर वीडियो कॉल तक की घटनाओं का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed