{"_id":"573ed7634f1c1baa0aac78fe","slug":"shivsena-taunting-bjp-on-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना ने भाजपा पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना ने भाजपा पर कसा तंज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में बेशक असम में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की हो लेकिन उसकी सहयोगी शिवसेना तंज कसने से नहीं चूकी। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में चुनावों पर टिप्पणी करते हुए लिखा गया है कि इन चुनावों में मोदी का जादू नहीं चला।
विज्ञापन
दुर्भाग्यपूर्ण है इन राज्यों में भाजपा बड़ी सफलता अर्जित नहीं कर सकी है। लेख में आगे लिखा गया है कि भाजपा ने असम में कांग्रेस को हराया लेकिन ममता बनर्जी और जयललिता को नहीं हरा सकी हमें मानना होगा कि भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों को नहीं हरा सकती।
विज्ञापन
सामना में छपे तीखे लेख में हालांकि भाजपा को कुछ सांत्वना भी दी गई है। लिखा है कि बिहार में हार का जो कांटा भाजपा में चुभा हुआ था उससे अब उसे निजात मिल गई है। लेकिन दो राज्यों में केवल खाता खोलने से वह राष्ट्रीय पार्टी की अपनी भूमिका बरकरार नहीं रख सकती।
विज्ञापन
लेख में आगे लिखा गया है, कि भ्रष्टाचार आतंकवाद और गुंडागर्दी से निजात पाने के लिए ममता मुक्त बंगाल की जरूरत थी लेकिन बंगालियों ने जीत का रसगुल्ला ममता को दिया। केरल बंगाल और तमिलनाडु में खाता खोलना ही लक्ष्य था तो फिर इन चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को क्यों उतारा गया। केरल में भाजपा के अच्छे दिन बस खाता खोलने के लिए थे।