{"_id":"577aac9b4f1c1b6c107fa282","slug":"shivsena-support-bjp-on-uniform-civil-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान नागरिक संहिता पर मोदी सरकार को मिला शिवसेना का साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समान नागरिक संहिता पर मोदी सरकार को मिला शिवसेना का साथ
एजेंसी/ मुंबई
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
शिवसेना पार्टी ने समान नागरिक संहिता लागू करने को राष्ट्रीय कार्य बताया और अपनी सहयोगी भाजपा को जल्द से जल्द चुनावी वादे पूरे करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए अलग कानून का रहना एक और पाकिस्तान बनने को प्रोत्साहन देगा।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्रालय ने विधि आयोग को समान नागरिक संहिता से संबंधित सभी मुद्दों की गहराई से जांच करने और उसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा है। भारत में सभी संस्कृतियां समाहित हैं मगर पिछले 60 सालों से राजनेताओं ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर सब कुछ नष्ट कर दिया है
विज्ञापन
यहां पर हिंदुओं और मुस्लिमों के लिए अलग-अलग कानून हैं। सच्चाई यह है कि मुस्लिमों के लिए अलग कानून होने से एक और पाकिस्तान बनने को बढ़ावा मिलेगा। शिवसेना ने ये बातें अपनी मुखपत्रिका सामना के संपादकीय में कही।
विज्ञापन