फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena Sanjay Raut's on RSS chief Mohan Bhagwat 'narcotics' remark PM had said that demonetisation will end all this?

राउत का तंज: संघ प्रमुख की बात का महत्व, पीएम ने तो कहा था नोटबंदी से यह सब खत्म हो जाएगा?

Fri, 15 Oct 2021 12:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Oct 2021 12:03 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत कुछ कह रहे हैं तो उनकी बात का महत्व है, लेकिन देश की सरकार कौन चला रहा है?

विज्ञापन
Shivsena Sanjay Raut's on RSS chief Mohan Bhagwat 'narcotics' remark PM had said that demonetisation will end all this?
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 96वें स्थापना दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि अगर मोहन भागवत कुछ बोलते हैं, तो उनकी बात का महत्व है। वह कहते हैं कि ड्रग्स का पैसा देश विरोधी गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा है। तो देश में सरकार का नेतृत्व कौन कर रहा है? 

विज्ञापन


संजय राउत ने आगे कहा कि नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से आतंकवादियों और ड्रग्स माफियाओं को झटका लगेगा, उनके पास पैसा नहीं बचेगा और आज मोहन भागवत कहते हैं कि ड्रग्स का पैसा देश के खिलाफ प्रयोग हा रहा है, तो इसका महत्व है। 
विज्ञापन


क्या कहा था मोहन भागवत ने 
देश में छिड़े ड्रग्स कांड में किसी का नाम न लेते हुए मोहन भागवत ने कहा था कि युवाओं को नशे की आदत लग गई है। उच्च से निम्न वर्ग के लोग इस व्यसन में हैं। ड्रग्स का पैसा देश विरोधी गतिविधियों में प्रयोग हो रहा है। सरकार को इसके खिलाफ ठोस नीति बनानी चाहिए। उन्होंने ओटीटी और सोशल मीडिया पर भी तंज कसा था। कहा था कि ओटीटी और सोशल मीडिया के कंटेंट पर नियंत्रण नहीं रह गया है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और एक नीति निर्धारित करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed