फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shivsena raise quesitons against yogi government in samna for gorkhpur hospital deaths tragedy

सामना में योगी सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे, गोरखपुर हादसे को बताया 'सामूहिक बाल हत्या'

Mon, 14 Aug 2017 12:19 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 14 Aug 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
shivsena raise quesitons against yogi government in samna for gorkhpur hospital deaths tragedy
gorakhpur

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में करीब 36 बच्चों समेत 60 की मौत के बाद योगी सरकार लगातार विरोधियों के निशाने पर बनी हुई है। शिवसेना ने योगी सरकार का तीखा विरोध करते हुए इस हादसे को 'सामूहिक बालहत्या' करार दिया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में नाराजगी जाहिर करते हुए योगी सरकार ही नहीं मोदी सरकार को भी घेरने की कोशिश की है।

विज्ञापन


सामना में लिखा कि उत्तर प्रदेश में हुआ ये बड़ा हादसा, स्वतंत्रता दिवस का अपमान है। गरीबों के साथ जो हुआ, ये बेहद निंदनीय है, उनकी 'मन की बात' को समझने की बजाय, उनकी वेदनाओं की खिल्ली उड़ाई जाती है, आखिर इस हत्याकांड के लिए जिम्मेदार कौन है?
विज्ञापन


पढ़ें: गोरखपुर हादसे पर भावुक योगी बोले- ऐसी सजा देंगे जो कि मिसाल बनेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सामना में लिखा गया कि 'सामूहिक बालहत्या' के बावजूद अस्पतालों में उन्हें वो सुविधाए नहीं दी गई, जो मिलनी चाहिए। सामना में लिखा गया कि केंद्र में परिवर्तन आने से पहले अच्छे दिन का वादा किया गया, लेकिन अस्पतालों में जो हालात हैं, ये लोगों की बदकिस्मती है। क्योंकि, ऐसी सुविधाओं से यही आंका जा सकता है कि गरीबों के लिए अस्पतालों में अच्छे दिन नहीं आए हैं।

 पढ़ें: गोरखपुर घटना पर अखिलेश ने किया ट्वीट- 'राजनीतिक दुर्भावना की भी सीमा होनी चाहिए'

ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से बच्चों की मौत

shivsena raise quesitons against yogi government in samna for gorkhpur hospital deaths tragedy

शुक्रवार को गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से 32 बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई थी। हालांकि इसके बाद मौत का यह आंकड़ा पिछले 7 दिनों में 60 के पार पहुंच चुका बताया जा रहा है। बता दें कि सीएम योगी खुद तीन दिन पहले ही इस अस्पताल का दौरा कर चुके थे, लेकिन फिर भी वहां इतना बड़ा हादसा हुआ।

हादसे के बाद शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि लापरवाही की इन मौतों पर बड़ी कार्रवाई होगी, दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो मिसाल बनेगी। इसके अलावा गोरखपुर घटना पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री स‌िद्धार्थ स‌िंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया क‌ि लापरवाही देखते हुए बीआरडी के प्र‌िंस‌िपल को न‌िलंब‌ित कर द‌िया गया है जबक‌ि प्र‌िंस‌िपल ने इसके बाद बयान द‌िया क‌ि वह पहले ही त्यागपत्र ल‌िख चुके थे। इस हादसे के बारे में ज्यादातर लोगों ने अपनी राय व्यक्त करते हुए मौतों का कसूरवार बीआरडी मे‌डिकल कॉलेज की लापरवाही को बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed