भाजपा कर रही प्रदेश का माहौल खराब: शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं की इज्जत करना हमारी संस्कृति में है। भाजपा नेता ने मायावती पर जो अभद्र टिप्पणी की है। वह गलत है। भाजपा और बसपा के बीच भाई-बहन का रिश्ता है।
भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। पहले मथुरा और बाद में कैराना इसका उदाहरण है। सपा ने सिर्फ विकास कराया है। तीन वर्ष में ही सभी वायदे पूरे कर दिए हैं। 2017 के चुनाव में भी सपा एकबार फिर पूरे बहुमत के साथ आएगी।
गुरुवार को मंत्री शिवपाल कस्बा करहल में स्वर्गीय बाबूराम यादव की आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में बसपा और भाजपा का कोई जनाधार नहीं है। भाजपा की नमामि गंगे और झाड़ू उठाना चर्चा में रहने के फंडे है। अभी तक बनारस में भी सफाई नहीं हुई है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है।
रामवृक्ष साथी होता तो हमारे खिलाफ एफआईआर नहीं कराता
मथुरा के जवाहरबाग कांड के बारे में कहा कि यदि रामवृक्ष हमारा साथी होता तो वह हमारे खिलाफ एफआईआर नहीं कराता। 10-12 साल पहले कभी वह हमारे साथ था लेकिन उसके बाद नहीं। कार्रवाई में इसलिए देरी हुई कि वहां पर महिलाएं और बच्चे भी थे।
उनकी सुरक्षा का सवाल था। बाबूराम कुशवाहा और स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि उनसे कभी हमारी बातचीत नहीं हुई तो बिगड़ेगी कहां से। मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मीडियाकर्मी भाजपा की भाषा बोलते हैं। शीला दीक्षित के आने के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों के आने से सपा अपने आप ही मजबूत होती जाएगी।
उन्होंने 2017 के चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम चाहते हैं कि लोहिया, चौधरी चरण सिंह और गांधी के अनुयायी एक मंच पर आएं। ताकि सांप्रदायिक ताकतों से मुकाबला कर सकें। गठबंधन का कोई विचार नहीं है। खुद के करहल से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले की नेता जी जो फैसला करेंगे वही मान्य होगा। अवैध शराब और एटा हादसे पर बोले कि जिलेभर के अधिकारियों को दो नंबर के कामों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।