फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivpal slams BJP for diturbing law and order in UP

भाजपा कर रही प्रदेश का माहौल खराब: शिवपाल

Thu, 21 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी Updated Thu, 21 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shivpal slams BJP for diturbing law and order in UP
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : Facebook

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं की इज्जत करना हमारी संस्कृति में है। भाजपा नेता ने मायावती पर जो अभद्र टिप्पणी की है। वह गलत है। भाजपा और बसपा के बीच भाई-बहन का रिश्ता है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। पहले मथुरा और बाद में कैराना इसका उदाहरण है। सपा ने सिर्फ विकास कराया है। तीन वर्ष में ही सभी वायदे पूरे कर दिए हैं। 2017 के चुनाव में भी सपा एकबार फिर पूरे बहुमत के साथ आएगी। 
विज्ञापन


गुरुवार को मंत्री शिवपाल कस्बा करहल में स्वर्गीय बाबूराम यादव की आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में बसपा और भाजपा का कोई जनाधार नहीं है। भाजपा की नमामि गंगे और झाड़ू उठाना चर्चा में रहने के फंडे है। अभी तक बनारस में भी सफाई नहीं हुई है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामवृक्ष साथी होता तो हमारे खिलाफ एफआईआर नहीं कराता

Shivpal slams BJP for diturbing law and order in UP
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

मथुरा के जवाहरबाग कांड के बारे में कहा कि यदि रामवृक्ष हमारा साथी होता तो वह हमारे खिलाफ एफआईआर नहीं कराता। 10-12 साल पहले कभी वह हमारे साथ था लेकिन उसके बाद नहीं। कार्रवाई में इसलिए देरी हुई कि वहां पर महिलाएं और बच्चे भी थे।

उनकी सुरक्षा का सवाल था। बाबूराम कुशवाहा और स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि उनसे कभी हमारी बातचीत नहीं हुई तो बिगड़ेगी कहां से। मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मीडियाकर्मी भाजपा की भाषा बोलते हैं। शीला दीक्षित के आने के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों के आने से सपा अपने आप ही मजबूत होती जाएगी।

उन्होंने 2017 के चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम चाहते हैं कि लोहिया, चौधरी चरण सिंह और गांधी के अनुयायी एक मंच पर आएं। ताकि सांप्रदायिक ताकतों से मुकाबला कर सकें। गठबंधन का कोई विचार नहीं है। खुद के करहल से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले की नेता जी जो फैसला करेंगे वही मान्य होगा। अवैध शराब और एटा हादसे पर बोले कि जिलेभर के अधिकारियों को दो नंबर के कामों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed