फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shivpal say stoning was planned on voting day

शिवपाल बोले, चुनाव बाद अपमान न हुआ तो सपा में ही रहूंगा

Wed, 22 Feb 2017 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
shivpal say stoning was planned on voting day
शिवपाल, अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लंबे समय से चल रही अदावत के बीच शिवपाल यादव के सुर बुधवार को थोड़े नरम पड़ते दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में शिवपाल ने कहा है कि अगर चुनावों  के बाद उनका अपमान नहीं हुआ तो वे सपा में ही रहेंगे। हालांकि शिवपाल ने साथ ही ये भी कहा कि कुछ लोग बीजेपी के साथ मिलकर उन्हें हराने की साजिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले तीसरे चरण के मतदान के दौरान मुलायम सिंह यादव ने भी एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव में सपा बहुमत से सरकार बनाएगी और शिवपाल यादव फिर से कैबिनेट मंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि झगड़ा सुलझाने की जिम्मेदारी नेता जी और अखिलेश यादव की है। शिवपाल ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि नेता जी का सम्मान हमेशा बने रहे। मैं नेता जी के साथ हूं और उनका जो आदेश होगा वही करूंगा। मैं वहां नहीं जाना चाहता जहां कांग्रेस के उम्मीदवार हैं लेकिन अगर नेता जी कहेंगे तो मैं जरूर सपा के लिए प्रचार करूंगा।' मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में कहा कि उन्हें मेरे बारे में कई गलतफहमियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'चुनाव हराने के लिए मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश'

shivpal say stoning was planned on voting day
- फोटो : amar ujala
शिवपाल यादव ने मतदान के हुए पथराव को भी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दौरान जानबूझ ये साजिश रची गई। बता दें कि शिवपाल यादव इटावा के जसवंत नगर से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे चरण के मतदान के दौरान 19 फरवरी को मतदान के दौरान हंगामा और पथराव हुआ। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्च कर दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि कि 11 मार्च के बाद पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन था। 

शिवपाल ने कहा कि मैंने हमेशा जसवंत नगर से जीत हासिल की है। शिवपाल ने कहा कि यहां बीजेपी उम्मीदवार के साथ के कुछ लोग गैरकानूनी गतिविधियां करते हैं। शिवपाल ने कहा कि उन्होंने ही मुझे हराने के लिए यह साजिश रची। शिवपाल ने आगे कहा कि कुछ बड़े लोगों के इशारे पर डीएम और एसएसपी ने शांति से चल रहे चुनाव में लाठीचार्ज करवाया। 

इंटरव्यू की 10 बड़ी बातें

shivpal say stoning was planned on voting day
1. वोटिंग के दौरान जानबूझ रची गई लाठीचार्ज की साजिश।

2. बीजेपी नेताओं के इशारे पर मुझे हराने के लिए माहौल बिगाड़ा गया।

3. बीजेपी उम्मीदवार के कुछ लोग गैरकानूनी गतिविधियां करते हैं।

4. कुछ बड़े लोगों के इशारे पर डीएम और एसएसपी ने शांति से चल रहे चुनाव में लाठीचार्ज करवाया।

5. 11 मार्च के बाद पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन था।

6. शिवपाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि नेता जी का सम्मान हमेशा बना रहे।

7. मैं नेता जी के साथ हूं और उनका जो आदेश होगा वही करूंगा।

8. नेता जी कहेंगे तो मैं जरूर सपा के लिए प्रचार करूंगा।

9. झगड़ा सुलझाने की जिम्मेदारी नेता जी और अखिलेश यादव की है।

10. अगर 11 मार्च यानि चुनाव के परिणाम आने के बाद उपेक्षा और अपमान न तो हो जरूर साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed