फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivaji statue collapse: Fabricator arrested in UP; used substandard material, say police

Maharashtra: शिवाजी की प्रतिमा बनाने वाला यूपी से गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- घटिया सामग्री का किया था इस्तेमाल

Fri, 18 Oct 2024 10:47 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 18 Oct 2024 10:47 AM IST
सार

26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। सिंधुदुर्ग जिले में 4 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था।

विज्ञापन
Shivaji statue collapse: Fabricator arrested in UP; used substandard material, say police
सिंधु दुर्ग के राजकोट किले में गिरी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा निर्माता को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिमा बनाने वाले परमेश्वर रामनरेश यादव ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि यादव को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यादव को अलग-अलग हिस्सों को वेल्डिंग करके शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने का काम सौंपा गया था। उन्होंने संरचना बनाने के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। वेल्डिंग से भागों को ठीक से नहीं जोड़ा। पुलिस ने बताया कि प्रतिमा गिरने के मामले की जांच के दौरान पाया गया था कि उसमें कुछ जगहों पर जंग लग गई है। इससे साफ हुआ कि इसमें कम गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद रामनरेश यादव को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। सिंधुदुर्ग जिले में 4 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। 35 फुट की इस प्रतिमा का अनावरण नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया गया था। प्रतिमा गिरने के बाद विपक्षी दल महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाए। विरोधियों के आरोप के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य की जनता से माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा गिरने के कारणों की जांच के लिए इंजीनियरों, आईआईटी विशेषज्ञों और नौसेना के अधिकारियों की एक तकनीकी समिति गठित की। सिंधुदुर्ग के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने फॉरेंसिक जांच के लिए धातु के नमूने लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल और कलाकार जयदीप आप्टे को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed