फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivaji Maharaj used Wagh nakh arrives in Mumbai from London

Maharashtra: लंदन से मुंबई पहुंचा छत्रपति शिवाजी महाराज का 'वाघ नख', सतारा के संग्रहालय में रखा जाएगा

Wed, 17 Jul 2024 07:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Wed, 17 Jul 2024 07:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि 'वाघ नख' का महाराष्ट्र आना प्रेरणादायी अवसर है। इसके स्वागत में सतारा में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक पहल हो सकी।

विज्ञापन
Shivaji Maharaj used Wagh nakh arrives in Mumbai from London
वाघ नख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज का 'वाघ नख' (धातु का हथियार) बुधवार को लंदन के एक संग्रहालय से मुंबई लाया गया। राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि  'वाघ नख' को सतारा के संग्रहालय में रखा जाएगा। 19 जुलाई से लोग संग्रहालय में 'वाघ नख' को देख सकेंगे। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने मंगलवार को कहा था कि 'वाघ नख'  का सतारा में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हथियार को लंदन से बुलेटप्रूफ कवर में लाया गया है। इसकी कड़ी सुरक्षा की जा रही है। 'वाघ नख' को सात महीने के लिए सतारा के संग्रहालय में रखा जाएगा। इसके साथ ही सतारा के प्रभारी मंत्री के तौर पर देसाई ने मंगलवार को सतारा के छत्रपति शिवाजी संग्रहालय में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 'वाघ नख' का महाराष्ट्र आना प्रेरणादायी अवसर है। इसके स्वागत में सतारा में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक पहल हो सकी।
विज्ञापन


वहीं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय से महाराष्ट्र तक 'वाघ नख' लाने पर सरकार के करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के आरोप को नकारा। उन्होंने कहा कि हथियार को महाराष्ट्र तक लाने पर यात्रा और सहमति पत्र हस्ताक्षर करने पर कुल 14.08 लाख रुपये खर्च हुए। उन्होंने कहा कि लंदन संग्रहालय अभी एक साल के लिए 'वाघ नख' देने पर राजी हुआ है। हमारी कोशिश है कि इसे हम तीन साल तक यहां रख सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी के 'वाघ नख' का खास महत्व
पिछले सप्ताह महाराष्ट्र विधानसभा में संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि लंदन से लाए जा रहे  'वाघ नख' का इस्तेमाल छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए किया था। 'वाघ नख' राजा की दृढ़ता और वीरता का एक स्थायी और पूजनीय प्रतीक है क्योंकि इसका इस्तेमाल शारीरिक रूप से बड़े प्रतिद्वंद्वी को वश में करने और मारने के लिए किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed