फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Lakshmi Ganesh Know Whose Photos Was Demanded On Currency Notes From Shivaji To Babasaheb

Currency Note: लक्ष्मी-गणेश के बाद नोटों पर और किसके फोटो की मांग, लिस्ट में शिवाजी से बाबा साहेब तक

Thu, 27 Oct 2022 01:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Oct 2022 01:57 PM IST
सार

केजरीवाल की ओर से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के बाद नोटों पर छत्रपति शिवाजी और बाबा साहेब अंबेडकर की भी एंट्री हो गई है। भाजपा नेता नितीश राणे ने कहा है कि नोटों पर छत्रपति शिवाजी की तस्वीर होनी चाहिए।

विज्ञापन
After Lakshmi Ganesh Know Whose Photos Was Demanded On Currency Notes From Shivaji To Babasaheb
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मुद्रा पर महात्मा गांधी के साथ भगवान लक्ष्मी-गणेश की फोटो की मांग कर अरविंद केजरीवाल ने सियासी बयार को हवा दे दी है। गुजरात चुनाव से ठीक पहले इस मांग पर कांग्रेस से लेकर भाजपा तक हमलावर है। भाजपा जहां इसे केजरीवाल का हिंदुत्व पर यू-टर्न बता रही है तो कांग्रेस नेताओं ने भी विवाद को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


केजरीवाल की ओर से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के बाद नोटों पर छत्रपति शिवाजी और बाबा साहेब अंबेडकर की भी एंट्री हो गई है। भाजपा नेता नितीश राणे ने कहा है कि नोटों पर छत्रपति शिवाजी की तस्वीर होनी चाहिए। उन्होंने ऐसे नोट की फोटोशॉप तस्वीर भी पोस्ट की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेसवार्ता से शुरू हुआ। केजरीवाल ने मांग की कि भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी के साथ भगवान लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। अगर उनकी कृपा रही तो भारतीय अर्थव्यवथा मजबूत होगी और डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण भी पेश किया। 



भाजपा-कांग्रेस ने बोला हमला 
केजरीवाल के इस बयान के बाद नोटों पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले अरविंद केजरीवाल का यू-टर्न बताया। इसके बाद कांग्रेस नेता सलमान सोज ने कहा, अगर नोटों पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी को शामिल करने से समृद्धि आएगी तो इसमें अल्लाह, जीसस व गुरु नानक को भी शामिल करना चाहिए। 



अब शिवाजी और बाला साहेब की हुई एंट्री 
इस विवाद को शुरू हुए एक दिन भी नहीं बीता था कि भाजपा नेता नितीश राणे इसमें कूद पड़े। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शिवाजी की तस्वीर लगा एक फोटोशॉप किया हुआ नोट पोस्ट किया। उस पर लिखा, यह परफेक्ट है। इसके बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मांग की कि भारतीय नोटों पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल के बयान के खिलाफ नहीं हूं। भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है और महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले हम उनसे प्रार्थना करते हैं। तो वह अपनी ओर से सही है। उन्होंने कहा, भारतीय मुद्रा संप्रभुता का प्रतिबिंब है। डॉ अम्बेडकर ने उस संप्रभुता को संवैधानिक दर्जा दिया।


केजरीवाल की मांग पर पूर्व साथी नाराज 
उधर, अरविंद केजरीवाल की नोट पर भगवान गणेश व लक्ष्मी की फोटो की मांग पर उनके पूर्व साथी कुमार विश्वास व आशुतोष ने कटाक्ष किया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा और कांग्रेस सदी के सबसे बड़े धूर्त से फालतू ही तर्क कर रहे हैं। उसे पता है कि अल्पसंख्यक वोट बैंक में तो अखिलेश-ममता-नीतीश, आधा दर्जन दावेदार हैं, 82% हिंदू वोटबैंक से आधा भी फंसा लो तो बाकी अल्पसंख्यक तो दुत्कारने पर भी मोदी विरोध में मजबूरी में वोट देंगे ही। वहीं आप के पूर्व नेता आशुतोष ने कहा है कि पीएम मोदी को आप प्रमुख की सलाह का पालन करना चाहिए और अपने सभी आर्थिक सलाहकारों को बार्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, वाह..अरविंद केजरीवाल का क्या महान आर्थिक मंत्र है। अब दूध-दही की नदियां बहेंगी। 


भाकपा ने भी किया विरोध
इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने अरविंद केजरीवाल का विरोध किया है। उन्होंने कहा,  भाजपा जैसी पार्टी का विरोध करते हुए आप संयोजक को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धर्म का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह धर्म और धार्मिक आस्था का मजाक बना रहे हैं। अभी तक केजरीवाल स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के बारे में बात कर रहे थे। अब, उन्हें इतना हताश क्या कर रहा है भाजपा के साथ लड़ाई करने के लिए वह राजनीतिक उद्देश्यों को संकीर्ण करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed