'युवाओं की हताशा का विस्फोट, प्रायोजित विस्फोटों से ज्यादा खतरनाक'
- भाजपा ने बनाया कन्हैया को हीरो
- युवाओं की हताशा का विस्फोट पड़ेगा महंगा
- हार्दिक पटेल को मिली जमानत लेकिन पुरोहित और साध्वी अब भी जेल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि भाजपा की वजह से कन्हैया कुमार हीरो बन गया है। संपादकीय में भाजपा पर प्रत्यक्ष हमला करते हुए सामना में लिखा गया है कि मोदी सरकार ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के मामले को बिना किसी निपुणता और राजनीतिक रणनीति के संभाला।
लिखा गया है कि इसके परिणाम स्वरुप अब कन्हैया आगे आगे बढ़ रहा है और सरकार उसके पीछे-पीछे चल रही है। कन्हैया की जीभ और गर्दन काटने वाले बयानों पर सामना में लिखा गया है कि ऐसी बाते उसे जनता का हीरो बनाने में मदद कर रही हैं।
सामना में जीभ और सर काटने वाले बयान के संदर्भ में कहा कि लिखा है कि 'जो लोग इस तरह की भाषा प्रयोग कर रहे हैं वो देश को एक बड़े संकट की ओर धकेल रहे हैं।'
साध्वी और कर्नल अब तक जेल में
बजट में पीएफ पर टैक्स लगाने संबंधी प्रावधान पर भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए सामना में लिखा गया है कि जनविरोधी नीतियां सामाजिक अशांति और युवाओं की हताशा का शिकार होना पड़ सकता है।
लिखा है कि 'ऐसी परिस्थतियों में देश युवाओं के हताशा रूपी विस्फोट का गवाह होगा जो पाकिस्तान प्रायोजित बम धामाकों से ज्यादा खतरनाक होगा।'
लेख में गुजरात में पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुआ हार्दिक पटेल के संदर्भ में लिखा कि देशद्रोह का आरोप लगने के बाद भी उसे जमानत मिल गई लेकिन कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा अभी भी जेल में है।