फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena will now sit with Opposition in Parliament, almost certain to be out of nda

संसद में अब विपक्ष के साथ बैठेगी शिवसेना, एनडीए से बाहर होना लगभग तय

Sun, 17 Nov 2019 05:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Nov 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena will now sit with Opposition in Parliament, almost certain to be out of nda
संजय राउत - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर रास्ते अलग होने के बाद अब एनडीए की संस्थापक पार्टियों में शामिल शिवसेना का गठबंधन से बाहर होना भी लगभग तय हो गया है। शिवसेना ने साफ कर दिया है कि वह रविवार को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होगी। साथ ही, सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में शिवसेना सांसद दोनों सदनों में विपक्षी खेमे में बैठेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया है कि शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और अनिल देसाई विपक्ष की सीटों पर बैठेंगे। वहीं, लोकसभा में भी पार्टी के 18 सदस्य विपक्षी खेमे में दिखेंगे, जो अब तक सत्ता पक्ष के लिए आवंटित सीटों पर बैठते थे। पिछले दिनों मोदी सरकार में शिवसेना के एकमात्र केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


राउत ने शनिवार को कहा, एनडीए से अलगाव की औपचारिकता बाकी है। हम बैठक में हिस्सा न लेने का फैसला कर चुके हैं। एनडीए का नेतृत्व कर रहे लोगों ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को झूठा ठहराने का प्रयास किया, उसके विरोध में हम बैठक से दूर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सोनिया-पवार की बैठक पर संशय

 महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व में बनने वाली गठबंधन सरकार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच रविवार को होने वाली बैठक टल सकती है। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि रविवार को पुणे में एनसीपी कोर कमेटी की बैठक है, जिसके चलते पवार का दिल्ली पहुंचना मुश्किल है। बैठक शाम चार बजे होगी, उसके बाद ही पवार दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed