{"_id":"65c1c7fbc3d8cd53330e092a","slug":"shiv-sena-ubt-mp-sanjay-raut-says-ed-is-an-extended-branch-of-the-bjp-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'RSS के बाद सिर्फ ED पर विश्वास करती है भाजपा', प्रधानमंत्री मोदी पर भड़के संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'RSS के बाद सिर्फ ED पर विश्वास करती है भाजपा', प्रधानमंत्री मोदी पर भड़के संजय राउत
Tue, 06 Feb 2024 11:20 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:20 AM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि अजित पवार के बारे में तो खुद प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन ईडी वहां नहीं पहुंची। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
Sanjay Raut
- फोटो : Social Media
विस्तार
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी भाजपा की एक्सटेंडेड ब्रांच है। आरएसएस के बाद भाजपा अगर किसी को मानती है तो वह ईडी को मानती है। यह सबको पता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल का खेल ईडी ने किया है। अजित पवार के बारे में तो खुद प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन ईडी वहां नहीं पहुंची। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ महापौर चुनाव के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की 'लोकतंत्र की हत्या' वाली टिप्पणी पर कहा कि संज्ञान लेने से क्या होता है? महाराष्ट्र में भी संज्ञान लिया गया। लोकतंत्र की हत्या सबसे पहले महाराष्ट्र में हुई। सुप्रीम कोर्ट ने क्या किया?
विज्ञापन
#WATCH | On Supreme Court's "Murder of democracy" remark regarding Chandigarh mayoral polls, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "What happens by taking cognizance? Cognizance was taken in Maharashtra too. Murder of democracy first happened in Maharashtra...what did the Supreme… pic.twitter.com/2nKqgT2KP0
— ANI (@ANI) February 6, 2024
उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सुना तक नहीं और गलत फैसला देकर एक असंवैधानिक सरकार की स्थापना की। अब देखते हैं कि सुप्रीम कोर्ट आगे क्या करने वाला है।