फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut questions on Maharashtra chief minister Eknath Shinde foreign trip

महाराष्ट्र: 'पूरे नागपुर में पानी भरा है और सीएम गणेश चतुर्थी मना रहे', संजय राउत ने लगाया एकनाथ शिंदे पर आरोप

Wed, 27 Sep 2023 02:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Sep 2023 02:36 PM IST
सार

संजय राउत ने महाराष्ट्र सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब महाराष्ट्र मुसीबत में है तो ऐसे में सीएम के विदेश यात्रा का कोई मतलब ही नहीं बनता है। एक तरफ राज्य के लोग दर्द और पीड़ा में जी रहे हैं, वहीं सीएम गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहे हैं।

विज्ञापन
Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut questions on Maharashtra chief minister Eknath Shinde foreign trip
Sanjay Raut, Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत महाराष्ट्र में बारिश की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बारिश के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के कारण बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। संजय राउत ने शिंदे सरकार पर जनता की परेशानी को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में शामिल होने पर सवार खड़े किए हैं। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, 'पूरे नागपुर में पानी भर गया है। वहीं महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा अभी सूखा पड़ा हुआ है। सीएम उन क्षेत्रों में क्यों नहीं जाते हैं? बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जाने के बजाय सीएम बॉलीवुड और टॉलीवुड हस्तियों के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहे हैं।' 
विज्ञापन


सीएम शिंदे के विदेश यात्रा पर उठाए सवाल 
मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने सीएम शिंदे के विदेश दौरे पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया, 'आप राज्य में क्या निवेश लाने जा रहे हैं? पहले महाराष्ट्र से गुजरात में गया निवेश को वापस लाए।' एकनाथ शिंदे के यूरोप दौरे के स्थगित होने का कारण पूछे जाने पर राउत ने बताया कि सीएम शिवसेना (यूबीटी), आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के लोगों से डर गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा, 'जब महाराष्ट्र मुसीबत में है तो ऐसे में सीएम के विदेश यात्रा का कोई मतलब ही नहीं बनता है। जहां एक तरफ महाराष्ट्र के लोग दर्द और पीड़ा में जी रहे हैं, वहीं सीएम बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहे हैं।' 

किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा 
शिवसेना नेता ने महाराष्ट्र के प्यास किसानों के मुद्दे में समाधान में देरी को लेकर भी आलोचना की है। उन्होंने कहा, 'जब समस्या महाराष्ट्र में है तो पियुष गोयल किसानों को दिल्ली में क्यों बुला रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों के लिए क्या किया है'? सुनीता पवार के बाराबंकी से चुनाव लड़ने की अफवाह पर शिवसेना ने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाना बंद करें। ऐसा कभी भी नहीं होने वाला है। हमें पवार परिवार और बाराबंकी की राजनीति अच्छे से समझ में आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed