फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut accused Maharashtra speaker Rahul Narwekar deliberately delaying a decision

Maharashtra: संजय राउत का महाराष्ट्र स्पीकर पर बड़ा आरोप, कहा- वह असंवैधानिक सरकार का समर्थन करते हैं

Mon, 18 Sep 2023 06:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Sep 2023 06:13 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे गुट ने सीएम शिंदे और अन्य सांसदों, जिनमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल है, के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा कि स्पीकर राहुल नार्वेकर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वे असंवैधानिक सरकार के समर्थन में हैं।

विज्ञापन
Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut accused Maharashtra speaker Rahul Narwekar deliberately delaying a decision
Sanjay Raut, Rahul Narwekar - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं के निर्णय में जानबूझ कर देरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने साथ में कहा कि राहुल नार्वेकर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वे असंवैधानिक सरकार के समर्थन में हैं। 
विज्ञापन


संजय राउत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि राजनीतिक पार्टी के कुछ सांसद अगर अपना दल बदलते है तो इसका मतलब विभाजन नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के साफ निर्देश के बाद भी स्पीकर अपना समय नष्ट कर रहे हैं। वह असंवैधानिक सरकार का समर्थन कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


चीनी मील को नियंत्रित करने वाले मंत्रियों पर भी साधा निशाना 
उद्धव ठाकरे गुट ने सीएम शिंदे और अन्य सांसदों, जिनमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल है, के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, 'हमनें इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया है और उम्मीद करते हैं कि हमें न्याय मिलेगा।' उन्होंने महाराष्ट्र में चीनी मील को नियंत्रित करने वाले मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा, 'वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही कुछ चीनी मीलों को नियंत्रित करने वाले मंत्रियों ने अपना दल बदलकर राज्य सरकार में शामिल हो गए। उन्होंने ऐसा केवल केंद्रीय जांच एजेंसियों से छुटकारा पाने के लिए किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सभा के सदस्य ने बताया कि उन्होंने इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों से कई बार बात की। उन्होंने आगे कहा कि प्रवर चीनी मिल को नियंत्रित करने वाले भाजपा से राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्णा विखे पाटिल पर 200 करोड़ रुपये तो वहीं भाजपा विधायक राहुल कुल पर 500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है। जरंदेश्वर चीनी मिल, जो की डिप्टी सीएम अजीत पवार से जुड़ा है, का मामला भी ऐसा ही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed