फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena to stay out of stir, MNS to participate in bharat bandh of congress

कांग्रेस के भारत बंद में शिवसेना नहीं लेगी हिस्सा लेकिन मनसे होगी शामिल

Mon, 10 Sep 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 10 Sep 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena to stay out of stir, MNS to participate in bharat bandh of congress
कांग्रेस के भारत बंद को मिला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने साथ देने वाला पत्र किया जारी।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सोमवार (10 सितंबर) को आहूत भारत बंद में हिस्सा लेने के कांग्रेस के अनुरोध को शिवसेना ने रविवार को ठुकरा दिया। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने शिवसेना से आग्रह किया था। 

विज्ञापन


चव्हाण ने कहा कि हमें उम्मीद है कि शिवसेना इसका समर्थन करेगी। कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ खुलकर आने के लिए मैंने निजी तौर पर (शिवसेना के राज्यसभा सदस्य) संजय राउत से बात की है लेकिन हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के आग्रह पर जवाब देते हुए राउत ने कहा कि शिवसेना बंद में हिस्सा नहीं लेगी।
विज्ञापन


राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रविवार को कहा कि वह पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस के भारत बंद में हिस्सा लेगी। ठाकरे ने एक बयान में कहा कि मनसे केवल बंद में हिस्सा ही नहीं लेगी बल्कि सक्रिय भागीदारी भी करेगी। (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed