फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena target BJP rebel leader in Gujarat assembly elections

गुजरात विधानसभा चुनाव: शिवसेना के निशाने पर भाजपा के बागी

Wed, 22 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई  Updated Wed, 22 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena target BJP rebel leader in Gujarat assembly elections
- फोटो : PTI

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के बागी शिवसेना के निशाने पर हैं। शिवसेना उन नेताओं को चुन-चुनकर अपने पाले में ला रही है जो उम्मीदवारी न मिलने के कारण भाजपा से खफा हैं। शिवसेना की रणनीति भाजपा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाराज नेताओं को पार्टी में शामिल कर गुजरात चुनाव में हिंदुत्व कार्ड खेलने की है।

विज्ञापन



 शिवसेना ने पिछले सप्ताह गुजरात में 50 से 75 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन उसके पास दमदार उम्मीदवारों का अभाव है। इसलिए शिवसेना ने भाजपा के बागी नेताओं पर डोरे डालना शुरू किया है। भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावत के सुर उभरे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात चुनाव: भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद कांजी भाई पटेल और बेटे ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना इसे भुनाने की फिराक में है। एक दिन पहले गुजरात में बजरंग दल के उप प्रमुख हरेश भट्ट शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुए। भट्ट का कहना है कि जिस हिंदुत्व के बल पर भाजपा सत्ता में आई है उसे ही भूल गई है। इसलिए वह हिंदुत्व की खातिर शिवसेना में शामिल हुए हैं।

   गुजरात शिवसेना के प्रभारी हेमराज शाह ने कहा कि हम जमीनी हकीकत का अध्ययन कर रहे हैं। फिलहाल, पार्टी विधानसभा चुनाव में नोटबंदी और जीएसटी को मुद्दा बनाएगी। यह ऐसे मुद्दे हैं जो लोगों को प्रभावित करेंगे। वहीं, मराठी बहुल सीटों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दूसरी ओर, शिवसेना ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के आरक्षण की मांग का भी समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed