{"_id":"5b488d4b4f1c1b08278b64a6","slug":"shiv-sena-slams-amit-shah-and-up-bjp-mla-for-rape-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या भाजपा विधायक के ‘राम भी आ जाएं तो भी नहीं रुकेंगे रेप’ वाले बयान पर माफी मांगेंगे शाह: शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या भाजपा विधायक के ‘राम भी आ जाएं तो भी नहीं रुकेंगे रेप’ वाले बयान पर माफी मांगेंगे शाह: शिवसेना
एजेंसी, मुंबई
Updated Fri, 13 Jul 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने शुक्रवार को पूछा कि क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी विधायक के रेप वाले बयान पर माफी मांगेंगे। शिवसेना की तरफ से यह बयान भाजपा की तरफ से शशि थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी की तरफ से माफी की मांग पर आया है।
विज्ञापन
मालूम हो उत्तर प्रदेश से भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि भगवान राम भी आ जाएं तो बलात्कार की घटनाएं नहीं रुकेंगी । वहीं थरूर ने कहा था कि यदि भाजपा 2019 का (लोकसभा) चुनाव जीतती है तो, भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बना जाएगा।
विज्ञापन
संक्षेप में, यदि (नरेंद्र) मोदी दोबारा सत्ता में आते हैं तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा, ‘ यह आरएसएस का एजेंडा है, जिसे थरूर ने कांग्रेस के मंच से व्यक्त किया है।’
विज्ञापन
शिवसेना ने कहा, ‘भाजपा थरूर की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी चाहती है। लेकिन यह समझे जाने की जरूरत है कि थरूर भाजपा की ही भाषा बोल रहे हैं।’
संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा के यूपी से विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि भगवान राम भी आ जाए तब भी बलात्कार की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो पाएगा। उनका बयान हिंदुओं का अपमान है। इस मामले भाजपा अध्यक्ष को माफी नहीं मांगनी चाहिए।