फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena slams amit shah and up bjp mla for rape statement

क्या भाजपा विधायक के ‘राम भी आ जाएं तो भी नहीं रुकेंगे रेप’ वाले बयान पर माफी मांगेंगे शाह: शिवसेना

Fri, 13 Jul 2018 05:49 PM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Fri, 13 Jul 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
shiv sena slams amit shah and up bjp mla for rape statement

शिवसेना ने शुक्रवार को पूछा कि क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी विधायक के रेप वाले बयान पर माफी मांगेंगे। शिवसेना की तरफ से यह बयान भाजपा की तरफ से शशि थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी की तरफ से माफी की मांग पर आया है।

विज्ञापन


मालूम हो उत्तर प्रदेश से भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि भगवान राम भी आ जाएं तो बलात्कार की घटनाएं नहीं रुकेंगी । वहीं थरूर ने कहा था कि यदि भाजपा 2019 का (लोकसभा) चुनाव जीतती है तो, भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बना जाएगा। 
विज्ञापन


संक्षेप में, यदि (नरेंद्र) मोदी दोबारा सत्ता में आते हैं तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा, ‘ यह आरएसएस का एजेंडा है, जिसे थरूर ने कांग्रेस के मंच से व्यक्त किया है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा, ‘भाजपा थरूर की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी चाहती है। लेकिन यह समझे जाने की जरूरत है कि थरूर भाजपा की ही भाषा बोल रहे हैं।’ 


संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा के यूपी से विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि भगवान राम भी आ जाए तब भी बलात्कार की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो पाएगा। उनका बयान हिंदुओं का अपमान है। इस मामले भाजपा अध्यक्ष को माफी नहीं मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed