फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Sanjay Raut says who oppose Veer Savarkar, stay in Andaman jail for two days

संजय राउत का कांग्रेस पर हमला- 'विरोधी दो दिन अंडमान जेल में रहें, तब सावरकर को समझेंगे'

Sat, 18 Jan 2020 10:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 18 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Sanjay Raut says who oppose Veer Savarkar, stay in Andaman jail for two days
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

शिवसेना सांसद संजय राउत ने वीर सावरकर को लेकर फिर एक बार कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग वीर सावरकर का विरोध करते हैं वे किसी भी विचारधारा या पार्टी से हों। उन्हें अंडमान के सेल्यूलर जेल में दो दिन रहने दें। जहां सावरकर को बंधक बनाया गया था। तब उन्हें उनके बलिदान और उनके योगदान का अहसास होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सावरकर को लेकर कांग्रेस के सेवा दल की किताब के किए गए दावे पर भी संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। संजय राउत ने कहा था कि सावरकर महान थे और महान रहेंगे। जो लोग उनकी देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं, उनके दिमाग में गंदगी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने झाड़ा पल्ला

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत के इस बयान से शिवसेना ने किनारा कर लिया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि संजय राउत ने जिक्र किया था कि उन्होंने किस संदर्भ में अपनी बात रखी थी। शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन बेहद मजबूत है और हम राज्य के विकास के लिए एक साथ आए हैं। संजय राउत का बयान निजी है। हमें इतिहास के बजाय वर्तमान के मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

राउत के बयान का करता हूं स्वागत: रंजीत सावरकर 

सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, 'मैं संजय राउत के बयान का स्वागत करता हूं। अतीत में भी शिवसेना ने सावरकर की मानहानि का आक्रामक विरोध किया है। मुझे उम्मीद है कि शिवसेना अब कांग्रेस नेताओं को सावरकर का विरोध न करने के लिए मनाएगी। असल में यह राहुल गांधी को एक सलाह है क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बात को दोहराते हैं। संजय राउत ने राहुल गांधी को गोवा और अंडमान जाने के लिए कहकर हिम्मत दिखाई है। यह अपने आप में स्पष्ट संदेश है।'

बेलगाम सीमा मुद्दे पर बोले संजय राउत- मैं वहां जाऊंगा

संजय राउत ने बेलगाम सीमा मुद्दे पर कहा कि पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत में प्रवेश कर सकते हैं लेकिन महाराष्ट्र का कोई व्यक्ति बेलगाम (कर्नाटक) नहीं जा सकता है? ये गलत है। हम सब भारतीय हैं। मैं वहां जाऊंगा और लोगों से मिलूंगा और कार्यक्रमों में जाऊंगा, उनको रोकने नहीं दूंगा। 

मस्जिदों को और ‘निर्माण अधिकार’ देने पर सहमत हुए थे ठाकरे : राउत

संजय राउत ने बेलगाम में दावा किया कि पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे को जब यह बताया गया कि मुसलमान जगह के अभाव में सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए मजबूर हैं तो उन्होंने सरकार से कहा था कि इसके लिए मस्जिदों को अधिक निर्माय योग्य स्थान (एफएसआई) मुहैया कराना चाहिए। कर्नाटक के बेलगाम में एक समारोह को संबोधित करते हुए शिवसेना सांसद ने कहा कि सरकार का आधार अगर धर्म बन गया तो भारत दूसरा पाकिस्तान बन जाएगा। 

शिवसेना के दिवंगत संस्थापक ठाकरे अपनी आक्रामक हिंदुत्ववादी राजनीति के लिए जाने जाते थे। राउत ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे बांद्रा और भिंडी बाजार (मुंबई) में सड़कों पर नमाज पढ़े जाने के बिल्कुल खिलाफ थे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से बातचीत की और पूछा कि इसे कैसे रोका जा सकता है। 



उन्होंने बताया कि उन्हें (ठाकरे को) बताया गया कि मुसलमानों के पास नमाज पढ़ने के लिए कोई अन्य स्थान नहीं है। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार मस्जिदों को अतिरिक्त एफएसआई (निर्माण अधिकार) दे और बाला साहेब ने इस पर सहमति जतायी थी। 

शिवसेना नेता ने कहा कि आज नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जाए तो यातायात बाधित नहीं होगा। राउत ने यह दावा भी किया कि शिवसेना का हमेशा से मानना है कि मुसलमानों को समाज की मुख्यधारा का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार धर्म के आधार पर चलती है तो भारत अगला पाकिस्तान बन जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed