{"_id":"5fd147a88ebc3e3b8d4d2bda","slug":"shiv-sena-said-state-backed-anarchy-found-as-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य समर्थित अराजकता को ‘भारत बंद’ के रूप में मिला करारा जवाब: शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्य समर्थित अराजकता को ‘भारत बंद’ के रूप में मिला करारा जवाब: शिवसेना
Thu, 10 Dec 2020 03:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Dec 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Shivsena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने बुधवार को कहा है कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आयोजित किया गया ‘भारत बंद’ राज्य समर्थित अराजकता को करारा जवाब था। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में आरोप लगाया है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए देश पर भय और आतंक की तलवार लटकाकर रखना चाहती है।
विज्ञापन
सामना में आरोप लगाया गया है देश में अशांति का समाधान ढूंढने के बजाए यह अशांति बनाए रखना चाहते हैं। कई किसान यूनियनों ने नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया था। साथ ही संपादकीय में पूछा गया है कि राजनीतिक दलों द्वारा इस बंद को समर्थन दिए जाने में क्या गलत था। इसमें किसानों के आंदोलन को देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश बताए जाने और विरोध कर रहे किसानों को खालिस्तानी करार देने के लिए भाजपा की आलोचना की गई।
विज्ञापन