फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena president Uddhav Thackeray's younger son Tejas Thackeray will also enter in politics

आदित्य के बाद अब उद्धव के दूसरे बेटे तेजस भी करेंगे राजनीति, बन सकते हैं युवा सेना अध्यक्ष

Fri, 30 Mar 2018 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 30 Mar 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena president Uddhav Thackeray's younger son Tejas Thackeray will also enter in politics
तेजस ठाकरे ((बाएं) साथ में भाई आदित्य और पिता उद्धव ठाकरे

ठाकरे घराने में अब एक और होनहार युवा का राजनीति में पदार्पण होने जा रहा है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपने बड़े बेटे आदित्य ठाकरे के बाद छोटे बेटे तेजस ठाकरे को भी राजनीति का ककहरा सिखा रहे हैं। चर्चा है कि जल्द ही उन्हें आदित्य ठाकरे की जगह शिवसेना की युवा इकाई सेना का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, मुंबई विश्वविद्यालय सीनेट के चुनाव में युवा सेना की जीत पर पार्टी के मुखपत्र में अभिनंदन का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है जिसमें दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के साथ ही पहली बार तेजस ठाकरे की भी तस्वीर छापी गई है। इससे यह चर्चा शुरू हो गई है कि तेजस ठाकरे भी राजनीति में आने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


हालांकि तेजस ठाकरे साल 2017 के मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना शाखा के चक्कर लगाते दिखाई दिए थे। इसके अलावा यदाकदा पार्टी के मंच पर दिखते रहे हैं लेकिन, वह राजनीति से दूर रहना ही पसंद करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस राजनीति के बजाए वन, जंगल और प्राणियों में ज्यादा रुचि रखते हैं। पर, लगता है अब उनकी मनस्थिति बदली है। हालांकि शिवसेना के नेता इस मुद्दे पर मौन हैं लेकिन, सूत्रों की माने तो उद्धव ठाकरे अपने बड़े बेटे आदित्य ठाकरे को शिवसेना में मुख्य प्रवाह में लाने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed