फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena: PM stop to bathroom politics, and maintain the dignity of the PM

शिवसेना बोली, पीएम को शोभा नहीं देती बाथरूम की राजनीति

Mon, 13 Feb 2017 07:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena: PM stop to bathroom politics, and maintain the dignity of the PM
शिव सेना ने प्रधानमंत्री मोदी पर वार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाथरूम की राजनीति करनी बंद करे। साथ शिव सेना ने ये भी कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री की गरिमा को बनाये रखनी चाहिए। शिव सेना ने अपने मुख्यपत्र सामना के द्वारा यह सभी बातें प्रधानमंत्री को कही।
विज्ञापन


मुख्यपत्र मे शिव सेना ने मोदी से यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियों को कुंडली के जरिये धमकाना बंद करे। आपको बता दे कि बीते दिनों राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घरते हुए कहा थी कि राजनेताओं को मनमोहन सिंह से सिखना चाहिये की 35 साल के सार्वजनिक जीवन में उनपर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। 
विज्ञापन

 

सभी विपक्षी पार्टियों की कुंडली जानता हूं

Shiv Sena: PM stop to bathroom politics, and maintain the dignity of the PM
प्रधानमंत्री ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि बहुत सारा भ्रष्टाचार हुआ। मगर डॉक्टर साहब पर एक भी दाग नहीं लगा। डॉक्टर साहब बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना बहुत अच्छे से जानते है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने हरिद्वार की एक चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भाषण देते हुए कहा कि तुम्हारी कुंडली में सत्ता का दुरप्रयोग करना लिखा है।

यूपी में प्रधानमंत्री ने एक रैली में ये भी कहा कि उनके पास सभी विपक्षी पार्टियों की कुंडली है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ये पार्टियां चुनाव प्रचार नहीं कर रही है बल्कि बीजेपी से उन्हे सीधे तौर पर डर है। शिव सेना के मुख्यपत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देविंद्र फडनवीस पर टिप्पणी की है। 
 

देविंद्र फडनवीस भी देते है धंक्की

Shiv Sena: PM stop to bathroom politics, and maintain the dignity of the PM
सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी विपक्षी पार्टियों को कुंडली का डर दिखा कर मजाक करते है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि जब सत्ता हाथ से चली जाती है तो तुम्हारे भविष्य की कुंडली किसी ओर के साथ में चली जाती है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश की एक रैली में अखिलेश सराकर को घेरते  हुए यह कहा था कि शाम होते ही घर कि महिलायें अपने घर से नहीं निकलती है।

इस पर शिव सेना ने अपने मुख्यपत्र में पीएम से सवाल भी किया है कि जब यूपी में बीजेपी के 70 सांसद है तो वह क्या कर रहे है? क्या वो भी शाम होते ही घर के अंदर बैठ जाते है?  क्या वो सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए घर से बाहर आयेंगे? शिव सेना ने साथ ही मोदी को सलाह दी कि प्रधानमंत्री को दूसरों के बाथरूम में झंकना बंद करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed