फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad Mumbai To Delhi By Train

'चप्पलमार' सांसद पहुंचे दिल्ली, संसद की कार्यवाही में लेंगे हिस्सा

Wed, 29 Mar 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 29 Mar 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad  Mumbai To Delhi By Train
शिवसेना सांसद, रवींद्र गायकवाड - फोटो : self

शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ आज लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। खबर है कि वो मुंबई-राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली आ चुके हैं । हालांकि, इस यात्रा के दौरान उन्होंने मीडिया से बचने की कोशिश की लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायकवाड़ ने मुंबई से नई दिल्ली के लिए मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस का टिकट बुक कराया था । मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी इस ट्रेन के कोच ए-3 में चिपके चार्ट में भी उनका नाम था लेकिन वह उस स्टेशन पर नहीं चढ़े और समझा जाता है कि वह किसी और स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  

विज्ञापन


गायकवाड़ के खिलाफ सख्त रुख कायम रखते हुए एयर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली यात्रा के लिए उनके दो टिकट रद्द कर दिए। यह कदम एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ बदसलूकी और सभी घरेलू विमानन कंपनियों की ओर से उनकी हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि सांसद ने प्रतिबंध से पहले दोनों ओपन टिकट खरीदे थे। उनके स्टाफ ने बुधवार को मुंबई से दिल्ली सफर के लिए एआई 806 उड़ान का टिकट बुक कराया था। एयर इंडिया के बयान में कहा गया है कि यह टिकट रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उनके स्टाफ ने हैदराबाद से दिल्ली के लिए एआई 551 उड़ान का टिकट बुक कराया और इसे भी रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवसेना सांसद ने एयर इंडिया के वरिष्ठ कर्मचारी से मारपीट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed