{"_id":"5d1f69e78ebc3e3ceb61d072","slug":"shiv-sena-mlc-milind-vaidya-beaten-truck-driver-video-captured-in-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना पार्षद ने ट्रक चालकों को पीटा, मारपीट कैमरे में कैद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना पार्षद ने ट्रक चालकों को पीटा, मारपीट कैमरे में कैद
Fri, 05 Jul 2019 08:46 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
मिलिंद वैद्य, शिवसेना पार्षद और मुंबई के पूर्व महापौर
- फोटो : मुंबई मिरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना पार्षद और मुंबई के पूर्व महापौर मिलिंद वैद्य का एक विवादित वीडियो चर्चा में आया है। वैद्य यहां मुर्गे लेकर जा रहे ट्रक चालकों से मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हो गए। किसी जनप्रतिनिधि द्वारा दुर्व्यवहार की यह ताजा घटना है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में वैद्य माहिम इलाके में मुर्गे से भरे ट्रक चालकों को कथित तौर पर थप्पड़ मारते और उन से गाली गलौच करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को आई पांच मिनट की वीडियो में शिवसेना पार्षद यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुर्गे को लेकर जाने वाले ट्रकों की अवैध पार्किंग की वजह से स्थानीय लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। वैद्य ने कहा कि उन्होंने शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका में ट्रक पार्किंग का मुद्दा कई बार उठाया लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
वह क्लिप में कहते हुए सुनाई दिए, ‘लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए इलाके का पार्षद होने के नाते मैंने कानून को अपने हाथों में लिया और इन लोगों को यहां से हटाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कब हुई।
विज्ञापन