फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MLA Santosh Bangar slaps an employee over poor quality of food

Maharashtra: भोजन की खराब गुणवत्ता पर भड़के शिवसेना विधायक, कर्मचारी को जड़ दिए थप्पड़

Tue, 16 Aug 2022 02:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 16 Aug 2022 02:30 PM IST
सार

 शिवसेना विधायक संतोष बांगर एक रसोई में काम करने वाले कर्मचारी को दो बार थप्पड़ मारते हैं, जहां मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा था। वह कर्मचारी से भोजन को लेकर सवाल-जवाब करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shiv Sena MLA Santosh Bangar slaps an employee over poor quality of food
शिवसेना विधायक संतोष बांगर - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मध्याह्न भोजन बना रहे एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है। सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि बांगर एक रसोई में काम करने वाले कर्मचारी को दो बार थप्पड़ मारते हैं, जहां मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा था। वह कर्मचारी से भोजन को लेकर सवाल-जवाब करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


शिवसेना विधायक ने बाद में पत्रकारों से कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के लिए रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन में जिस सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था उसकी गुणवत्ता बेहद खराब थी। शिवसेना के, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले धड़े के विधायक बांगर ने दावा किया यह सरकारी निधि की लूट है। वे गरीब लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। राज्य सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed