फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MLA said Shinde has demanded home from BJP, talks in progress on portfolio allocation

Maharashtra Mahayuti: अब गृह मंत्रालय लेने पर अड़े एकनाथ शिंदे? शिवसेना बोली- जब फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे तब...

Sat, 07 Dec 2024 09:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Dec 2024 09:50 AM IST
सार

शिवसेना विधायक भारत गोगावले ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने भाजपा से महत्वपूर्ण गृह विभाग की मांग की है और विभागों के बंटवारे पर बातचीत जारी है।

विज्ञापन
Shiv Sena MLA said Shinde has demanded home from BJP, talks in progress on portfolio allocation
एकनाथ शिंदे सीएम देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पहले मुख्यमंत्री पद पर अड़े हुए थे। अब उन्होंने गृह मंत्रालय की मांग पकड़ ली है। महाराष्ट्र के डिप्टी ने एक बार फिर भाजपा से गृह विभाग की मांग की है। हालांकि, विभागों के आवंटन पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है। सहयोगी दलों के बीच बातचीत चल रही है। इससे पहले, शिंदे ने लंबे समय तक डिप्टी सीएम पद स्वीकारने को लेकर भी सस्पेंस बनाए रखा था। हालांकि, उन्होंनेशपथ के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री फडणवीस को हरसंभव सहयोग देंगे और एक टीम के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन


11 से 16 दिसंबर के बीच होगा मंत्रिमंडल विस्तार?
शिवसेना विधायक भारत गोगावले ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने भाजपा से महत्वपूर्ण गृह विभाग की मांग की है और विभागों के बंटवारे पर बातचीत जारी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले 11 से 16 दिसंबर के बीच मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। 
विज्ञापन


'विभागों के आवंटन पर चल रही बातचीत'
बता दें, विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा। उन्होंने कहा, 'जब देवेंद्र फडणवीस (शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में) उपमुख्यमंत्री थे, तब उनके पास गृह विभाग भी था। साहेब (शिंदे) ने गृह विभाग की मांग की है और (विभागों के आवंटन पर) बातचीत चल रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी या अमित शाह के सामने रखी गई मांग
यह पूछे जाने पर कि किससे यह मांग की गई थी, गोगावले ने कहा कि यह शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की गई है। रायगढ़ जिले के महाड से विधायक ने कहा कि पिछली महायुति सरकार में शिवसेना के पास जो विभाग थे, उन्हें बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभागों के बंटवारे पर बातचीत अगले दो दिन में पूरी हो जाएगी। 




पांच दिसबंर को ली थी शपथ
गौरतलब है, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में महायुति के शीर्ष तीन राजनेताओं को छोड़कर किसी अन्य नेता को पद की शपथ नहीं दिलाई गई।

भाजपा, शिवसेना और एनसीपी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed