{"_id":"60c5ae578ebc3e493361d949","slug":"shiv-sena-mla-dilip-lande-makes-a-contractor-sit-on-water-logged-road-and-asks-workers-to-dump-garbage-on-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दादागिरी: नाले के पास बैठाकर ठेकेदार पर डलवाया कचरा, शिवसेना विधायक ने काम ना करने की दी सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दादागिरी: नाले के पास बैठाकर ठेकेदार पर डलवाया कचरा, शिवसेना विधायक ने काम ना करने की दी सजा
Sun, 13 Jun 2021 01:36 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:36 PM IST
सार
शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने नाले की सफाई ना करने वाले ठेकेदार को सजा दी। सजा के तौर पर दिलीप पांडे ने ठेकेदार को बहते नाले के पास बैठाया और शिवसैनिकों से कहकर ठेकेदार को कूड़े से नहलाया।
नाले की सफाई ना होने के चलते ठेकेदार पर डाला कूड़ा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के कुर्ला से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने एक ठेकेदार को काम ना करने की ऐसी सजा दी है, जो उन पर ही भारी पड़ गई है। दरअसल, मुंबई में बारिश से पहले कुर्ला में नाले की सफाई ठीक तरह से नहीं हुई थी, जिससे गुस्साए शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने ठेकेदार को बुलाया और नाले के पास बैठाकर उस पर कूड़ा डलवाया।
इस दौरान शिवसेना विधायक ने कहा कि जिन लोगों को समय पर होना चाहिए, वो सब गायब हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने मुझपर विश्वास करके मुझे विधायक बनाया है, मैं उनके विश्वास को नहीं टूटने दूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे इलाके में अगर पानी भरेगा तो मैं खुद गटर में उतरकर उसे साफ करूंगा।
काम ना पूरा होने पर ठेकेदार को दी सजा
बता दें कि शिवसेना विधायक ने एक ठेकेदार को नाले की सफाई करने का ठेका दिया था। ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि बारिश से पहले नाले की सफाई का काम पूरा हो जाएगा। लेकिन ये काम पूरा नहीं हो सका और अब बारिश की वजह से नाले में पानी भर गया, जो सड़कों तक आ गया और इससे इलाके के लोगों को खासा परेशानी होने लगी।
विधायक ने बार-बार ठेकेदार से नाला साफ करने की अपील की
इधर शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा कि मैं 15 दिन से ठेकेदार से नाला साफ करने के बात कह रहा हूं, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। शिवसैनिक खुद इस पर काम करने लगे। जब ठेकेदार को इस बारे में पता चला तो वहां पहुंचा। मैंने ठेकेदार से कहा कि वो आपकी जिम्मेदारी है और आपको ही करनी चाहिए।
कुछ लोगों ने इस सजा को बताया शर्मनाक
इस बात से नाराज दिलीप लांडे ने ठेकेदार को बुलाया और जहां नाला भर चुका था, वहीं पर ठेकेदार को बैठाकर उसे उस कूड़े से नहला दिया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग शिवसेना विधायक की ही आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं।
कुछ लोगों ने इस सजा को बताया शर्मनाक
इस बात से नाराज दिलीप लांडे ने ठेकेदार को बुलाया और जहां नाला भर चुका था, वहीं पर ठेकेदार को बैठाकर उसे उस कूड़े से नहला दिया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग शिवसेना विधायक की ही आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं।