फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Shiv Sena minister surrounded by Pooja Chavans suicide case, audio clips viral on social media

युवती की आत्महत्या मामले में घिरे शिवसेना के मंत्री, ऑडियो क्लिप वायरल

Sat, 13 Feb 2021 05:29 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 05:29 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena minister surrounded by Pooja Chavans suicide case, audio clips viral on social media
पूजा चव्हाण आत्महत्या मामला

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के एक मंत्री पुणे में युवती की आत्महत्या के मामले में बुरी तरह घिर गए हैं। इससे जुड़े ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने मंत्री पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इसकी विस्तृत जांच की मांग करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो क्लिप, फडणवीस ने डीजीपी को लिखा पत्र 
फडणवीस ने पत्र में लिखा है कि पूजा चव्हाण की आत्महत्या से जुड़े 12 ऑडियो क्लिप उनके कार्यालय को भी मिले हैं। पत्र के साथ ऑडियो क्लिप डीजीपी को भेजी गई है। ऑडियो सुनने से बाद सवाल खड़े होते हैं कि क्या युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। बंजारा समाज में लोकप्रिय रहीं युवती को तुरंत न्याय देने के लिए मामले की गहराई से जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था कि पूजा की आत्महत्या के मामले में यवतमाल से विधायक और राज्यमंत्री का नाम सामने आ रहा है। इस मामले में तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एसआईटी से जांच कराई जानी चाहिए। दूसरी ओर, पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि युवती उनके विधानसभा क्षेत्र की है और उसकी मौत की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन







 
अजित पवार बोले, आरोप में तथ्य होंगे तो जांच होगी  
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि आत्महत्या के किसी भी मामले में पुलिस जांच करती है। आत्महत्या की वजह भी तलाश की जाती है। आरोप में तथ्य होंगे तो जांच होगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि कुछ पार्टियों के पास कोई काम नहीं है, इसलिए इस तरह के आरोप लगाती हैं। 
 
यह है पूरा मामला 
पुणे में रह रही बीड जिले के परली की मूल निवासी 22 वर्षीय पूजा चव्हाण ने रविवार आधी रात को इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने भाई के साथ पुणे के हडपसर इलाके के महमंद परिसर में स्थित हैवन पार्क इमारत में रह रही थी। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पूजा के विदर्भ के एक मंत्री से प्रेम संबंध थे। इस रिश्ते को ही आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस को कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed