फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader Sanjay Raut statement Over ED raids at premises of his close aide

ईडी की कार्रवाई पर भड़के संजय राउत: बोले- राजनीति से प्रेरित है छापेमारी, झूठ बोलने पर भुगतना भी होगा

Mon, 07 Feb 2022 12:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Feb 2022 12:10 PM IST
सार

ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि सुजीत पाटकर की वाइन कंपनी मेगपाई डीएफएस प्राइवेट लिमिटेड में ईडी संजय राउत की बेटियां उर्वशी और विदिता भी हिस्सेदार हैं।
 

विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut statement Over ED raids at premises of his close aide
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत की बेटियों के पार्टनर सुजीत पाटकर के घर छापेमारी के बाद से राजनीति तेज हो गई है। इस मामले पर अब खुद संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को छापेमारी करने दें। मैं उनका स्वागत करूंगा। बस झूठ न बोलें वर्ना उन्हें भुगतना पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेंसी राजनीतिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए झूठ बोलती है, तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा। मैं बताना चाहूंगा की इस अवैध जांच के कारण अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक सभी जेल गए हैं। 

विज्ञापन


ईडी की जांच से डरने वाले नहीं : राउत 
संजय राउत ने कहा, ईडी की जांच इसी तरह 2024 तक चलने वाली है और इस तरह की जांच के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। इससे डरने वाले नहीं हैं। पहले उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था, जब वे शामिल नहीं हुए तो उन्हें धमकाया गया। अब केंद्रीय जांच एजेंसियों को उनके पीछे लगाया गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
ईडी की जांच में पता चला है कि सुजीत पाटकर की वाइन कंपनी मेगपाई डीएफएस प्राइवेट लिमिटेड में ईडी संजय राउत की बेटियां उर्वशी और विदिता भी हिस्सेदार हैं। इस मामले की छानबीन के साथ ही ईडी संजय राउत की बेटी की ओर से इस उद्योग में लगाई गई जमापूंजी की भी जांच कर रहा है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को ईडी ने संजय राउत के एक अन्य करीबी प्रवीण राउत को एक हजार करोड़ रुपये के जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। सूत्रों का कहना है कि जमीन घोटाले के तार पाटकर से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed