{"_id":"5dc9370a8ebc3e5b04421c8d","slug":"shiv-sena-leader-sanjay-raut-admitted-at-lilavati-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती
Mon, 11 Nov 2019 03:55 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Nov 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत खराब हो गई है। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत को सोमवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो 3.30 बजे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि राउत ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। उनका इलाज डॉ जेलेल पारकर द्वारा किया जा रहा है। अधिकारी ने आगे कहा कि राउत दो दिन पहले भी एक नियमित जांच के लिए अस्पताल आए थे। तब ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट) किया गया था, उसके बाद कुछ जांच की गईं। ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने उन्हें आज ही अस्पताल आने की सलाह दी।
विज्ञापन
संयज राउत के भाई सुनील राउत ने कहा कि पिछले 15 दिन से संजय जी सीने के दर्द से गुजर रहे थे। लेकिन उनकी बीमारी गंभीर नहीं है। उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। मुझे लगता है कि आज शाम उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी, उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिल जाएगा।
Mumbai: Shiv Sena leader Sanjay Raut admitted at Lilavati hospital. More details awaited. (File Pic) pic.twitter.com/Y9vDO4GdUa
— ANI (@ANI) November 11, 2019
जब से विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं शिवसेना की ओर से संजय राउत मोर्चा संभाले हुए हैं। वह लगातार भाजपा पर हमला करते आ रहे थे वो भी अपने ही स्टाइल में। कभी उन्होंने कविताओं की पंक्तियों का सहारा लिया, तो कभी कार्टून के जरिए कटाक्ष किया।
महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार बनाने की तैयारी में है। एनसीपी ने शिवसेना का समर्थन करने की बात कही है, हालांकि ऐसा करने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के फैसले का इंतजार कर रही है। एनसीपी का कहना है कि कांग्रेस जो भी फैसला करेगी उसके मुताबिक ही वह अपना रुख तय करेगी।
सोमवार को शिवसेना के कोटे से केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री का पदभार संभालने वाले अरविंद सावंत ने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
सावंत ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'लोकसभा चुनाव से पहले सरकार गठन को लेकर एक फॉर्मूला तय हुआ था। लेकिन अब इस फॉर्मूले को मना किया जा रहा है। भाजपा ने झूठ की जरिए महाराष्ट्र में काफी प्रगति की। शिवसेना हमेशा सच के साथ खड़ी होती है। इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में क्यों रहना? इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।'