{"_id":"5a87c4ac4f1c1b78028b4c44","slug":"shiv-sena-leader-said-nirav-modi-lalit-and-mallya-ran-away-under-the-nose-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना नेता का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- 'नाक के नीचे से भाग गए नीरव मोदी, ललित और माल्या'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना नेता का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- 'नाक के नीचे से भाग गए नीरव मोदी, ललित और माल्या'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Manisha Kayande
शिवसेना नेता मनीषा कयांदे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपना दिखाकर कहा था कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा, इसलिए लोगों ने उन्हें भारी बहुमत दिया। लेकिन आज का माहौल ठीक नहीं है।
विज्ञापन
मनीषा ने कहा कि आम आदमी आज बैंक से डरता है। उन्होंने कहा कि ललित मोदी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग सरकार की नाक के नीचे से भाग गए। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के 8 नवंबर 2016 में की गई नोटबंदी के चलते ही पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का घोटाला सामने आ सका है।
विज्ञापन
बैंक विशेषज्ञों का मानना है कि नोटबंदी की वजह से वर्ष 2017 की शुरुआत में नीरव मोदी की आमदनी घट गई थी, इसलिए वह अपने विदेशी आपूर्तिकर्ता के बिल का भुगतान नहीं कर पाया। ऐसा होने पर उनके आपूर्तिकर्ता ने पीएनबी से जारी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग को भुना लिया और उनकी पोल खुल गई।
विज्ञापन