फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader Ramdas Kadam reacted on BJP president Amit Shah's statement

अमित शाह के बयान पर शिवसेना का पलटवार, कहा- भाजपा को ‘दफना’ देंगे

Wed, 09 Jan 2019 02:31 PM IST
आसिम खान भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Wed, 09 Jan 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leader Ramdas Kadam reacted on BJP president Amit Shah's statement
ramdas kadam

शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने भाजपा को "दफना" देने की धमकी दी है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कथित तौर पर कहा था कि यदि लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी अपने पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी। कदम की टिप्पणी इसी संदर्भ में आई है। वर्तमान में केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना के सदस्य कदम ने यह भी कहा कि 2014 के राज्य विधानसभा चुनाव में 'मोदी लहर' के बावजूद, कुल 288 में से 63 सीटों पर शिवसेना ने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार में मंत्री कदम ने मंगलवार की शाम संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (भाजपा) पांच राज्यों में पहले ही चुनाव हार चुके हैं। ... न तो महाराष्ट्र में आएं और न ही हमें धमकाएं वरना हम आपको दफना देंगे। मत भूलिए कि (मोदी) लहर के बावजूद हमने 63 सीटें जीती थी।’’ शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए, शाह ने रविवार को कहा था कि यदि गठबंधन हुआ, तो भाजपा अपने सहयोगियों के लिए जीत सुनिश्चित करेगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अपने पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के, सामान्य श्रेणी के गरीबों के लिए नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने संबंधी विधेयक के बारे में पूछे जाने पर, कदम ने कहा कि मराठा, धनगर और मुसलमानों के लिए कोटा पहले से ही है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि, ‘‘फिर वे हर किसी को और आरक्षण कैसे दे देंगे? क्या ये निर्णय चुनाव को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं?" गौरतलब है कि लोकसभा ने मंगलवार को सामान्य वर्ग के गरीबों को नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed