फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena face trouble On the issue of love jihad, BJP said Proposal of law will be brought in assembly session

लव जिहाद के मुद्दे पर फिर मुश्किल में शिवसेना, भाजपा ने कहा- विधानसभा सत्र में लाएंगे कानून का प्रस्ताव

Sat, 21 Nov 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 21 Nov 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena face trouble On the issue of love jihad, BJP said Proposal of law will be brought in assembly session
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति भी गर्म हो गई है। भाजपा ने इस मुद्दे पर शिवसेना को घेरना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लव जिहाद की घटनाओं पर कानून लाने का समर्थन कर मामले को नया मोड़ दे दिया है। इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में भाजपा लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का प्रस्ताव लाएगी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में लव जिहाद पर कानून लाने की बात कही जा रही है। इस पर महाराष्ट्र के वस्त्रोद्योग मंत्री व कांग्रेस नेता असलम शेख ने कहा है कि महाराष्ट्र में इसकी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सारी बातें वहीं आएगी जहां सरकारों के काम करने की शैली में कमी आई है। महाराष्ट्र सरकार अच्छा काम कर रही है इसलिए हमें इस तरह के कदमों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



इसके बाद भाजपा ने  इस मुद्दे को तूल दे दिया है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि महाराष्ट्र में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह असलम शेख बोल रहे है, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वही बात करेंगे। क्योकि सत्ता में आने के बाद शिवसेना के रंग बदल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमैया ने कहा कि जिन्होंने आतंकवादी याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया था और इस्लामिक आतंकवाद का समर्थन किया था। हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि मुंबई और महाराष्ट्र में हम लव जिहाद नही चलने देंगे। भाजपा आगामी विधानमंडल सत्र में इस पर प्रस्ताव लाएगी। इस तरह भाजपा ने राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार को लव जिहाद के मुद्दे पर चुनौती देकर शिवसेना के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।

गहलोत छद्म धर्म निरपेक्ष हैं- फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा और कहा कि ये सभी छद्म धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। वे सोचते हैं कि हिंदुओं पर हमले करना और उन्हें अपशब्द बोलना धर्मनिरपेक्षता है। गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद शब्द रचने और साम्प्रदायिक सद्भाव को खराब करने का आरोप लगाया है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह बातें कही।

फडणवीस ने कहा कि देश में लव जिहाद हो रहा है और केरल में भी इस बात को माना गया है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। जब इस तरह की बातें सामने आती हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कानून बनाए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा भाजपा शासित कुछ राज्यों ने तथाकथित लव जिहाद की रोकथाम के लिए योजनाएं भी बनाई हैं। 

हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं
मुंबई के बांद्रा में शिवसेना के एक कार्यकर्ता नितिन नांदगांवकर द्वारा मिठाई की एक दुकान कराची स्वीट के मालिक से दुकान के नाम से ‘कराची' शब्द हटाने के मामले में फडणवीस ने अलग तरह का जवाब दिया है। घटनाक्रम पर फडणवीस ने कहा कि हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed