फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena emerged as the largest party in the Gram Panchayat elections of Maharashtra

महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में भी बनी शिवसेना की पैठ, कांग्रेस-एनसीपी के लिए खतरे की घंटी

Wed, 20 Jan 2021 03:51 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 20 Jan 2021 03:51 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena emerged as the largest party in the Gram Panchayat elections of Maharashtra
शिवसेना - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। अब तक शहरी इलाकों तक सीमित रही शिवसेना ने ग्रामीण इलाकों में भी पैठ बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे बताते हैं कि उन इलाकों में भी शिवसेना ने बेहतर प्रदर्शन किया है जहां कभी कांग्रेस और एनसीपी का बोलबाला था। इसलिए शिवसेना की चुनावी बढ़त को कांग्रेस और एनसीपी के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है।
विज्ञापन


साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने भाजपा का हाथ झटककर कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन किया। तीन दलों के साथ मिलकर राज्य में महाविकास आघाड़ी के माध्यम से शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने पहले भाजपा से गठबंधन कर प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाया और अब कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर ग्राम पंचायत चुनाव में उन्हीं का गढ़ भेदने की शुरुआत की  है। वहीं, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र में भी शिवसेना ने अपनी ताकत दिखाई है।


सूबे में कुल 14,234 में से 12,711 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ जबकि करीब 1600 ग्राम पंचायतों के सदस्य निर्विरोध चुने गए। इसमें से शिवसेना ने 3000 से अधिक ग्राम पंचायतों में जीत का दावा किया है।

वहीं, एनसीपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। शिवसेना की इस विजयी हुंकार ने न सिर्फ भाजपा की बल्कि कांग्रेस और एनसीपी की भी चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed