फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Congress And NCP stand united committed to run govt for five years sanjay raut

महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय राउत ने सभी कयासों पर लगाया ब्रेक, कहा- पांच साल पूरा करेगी उद्धव सरकार

Mon, 21 Jun 2021 11:10 AM IST
Tanuja Yadav एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Jun 2021 11:10 AM IST
सार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उठापटक को लेकर कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एक साथ हैं और पांच साल तक सरकार चलाने के संकल्प को पूरा करेंगे। 

विज्ञापन
Shiv Sena Congress And NCP stand united committed to run govt for five years sanjay raut
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक बयान के बाद से राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के नाना पटोले कई बार संकेत दे चुके हैं कि वो अगली बार अकेले चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं शिवसेना सांसद प्रताप सरनाईक ने मुख्यमंत्री ठाकरे को पत्र लिखकर भाजपा के साथ जाने की सलाह दी, जिसके बाद राज्य में गठबंधन के टूटने के कयास तेज होने लगे।

विज्ञापन


हालांकि शिवसेना सांसद संजय राउत ने इन सभी कयासों पर ब्रेक लगा दिया है। संजय राउत ने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एक साथ हैं और पांच साल तक सरकार चलाने के संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो बाहरी लोग सरकार बनाना चाहते हैं और सत्ता खोने के बाद बैचेन हैं, वो कोशिश कर सकते हैं लेकिन ये सरकार अपने पांच साल पूरा करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा संजय राउत ने यह भी कहा कि कुछ लोग राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बयान दिया था कि जो लोग अकेले लड़ना चाह रहे हैं, उन्हें जनता चप्पलों से पीटेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता नाना पटोले भी कई बार अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed