उद्धव ठाकरे बोले, कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा...पिता बाल ठाकरे को दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे। आज मुंबई के होटल ट्राइडेंट में हुई कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की बैठक में इसपर मुहर लग गई। एनसीपी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और बाकी दलों ने इसे मंजूर कर लिया। मंगलवार को पहले अजित पवार और उसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद महाराष्ट्र में सरकार को लेकर सभी अटकलें खत्म हो गईं।
इसके बाद शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने ट्राइडेंट होटल में बैठक की जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अशोक चव्हाण सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में गठबंधन को महाविकास अघाड़ी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद उद्धव ठाकरे को महाविकास अघाड़ी का नेता चुना गया। इस दौरान उद्धव ने शरद पवार के पैर भी छुए। एनसीपी के जयंत पाटिल ने उद्धव ठाकरे का नाम सीएम पद के लिए प्रस्तावित किया, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट व अन्य नेताओं इसका समर्थन किया।
गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा। ऐसा मौका जीवन में पहली बार आया है। भाजपा ने हमारे साथ विश्वासघात किया, उन्होंने 30 साल की दोस्ती तोड़ी। भाजपा के मन में हमारे प्रति जहर है। फडणवीस की बात सुनकर मुझे दुख हुआ। हम परिवार के तौर पर काम करेंगे, जिससे आम लोगों को लगे कि उनकी सरकार है।
Shiv Sena chief and CM candidate of 'Maha Vikas Aghadi', Uddhav Thackeray: I accept the responsibility given by all of you. I'm not alone but you all are CM with me. What has happened today is the actual democracy. Together we will wipe off the tears of farmers in the state. pic.twitter.com/dUtxW3a4nS
— ANI (@ANI) November 26, 2019
उन्होंने कहा कि मैं आप सबके द्वारा दी गई जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं हूं आप सब मेरे साथ मुख्यमंत्री हैं। जो सब आज हुआ असल में वही लोकतंत्र है। हम सब साथ मिलकर राज्य के किसानों के आंसू पोछेंगे। मैं देवेंद्र फडणवीस द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों का जवाब देने को तैयार हूं। झूठ हिंदूत्व का हिस्सा नहीं है।
Mumbai: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray paid tribute to party founder & his father Balasaheb Thackeray, at Matoshree (Thackeray residence), after getting elected as 'Maha Vikas Aghadi' (NCP-Congress-Shiv Sena alliance) CM candidate, today. #Maharashtra pic.twitter.com/DKQdiRIK2Y
— ANI (@ANI) November 26, 2019
इसके बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में पार्टी संस्थापक व पिता बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्धव को महाविकास अघाड़ी का नेता व सीएम उम्मीदवार चुना गया है।