फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray Said- In last 5 yrs, never conspired to pull down government

भाजपा संग गठबंधन पर बोले उद्धव ठाकरे- पांच सालों में न विश्वासघात किया, न सरकार गिराने की साजिश

Tue, 08 Oct 2019 12:56 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 08 Oct 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray Said- In last 5 yrs, never conspired to pull down government
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार में पिछले पांच साल से सत्ता में होने के बावजूद उन्होंने कभी भी विश्वासघात नहीं किया और न ही कभी सरकार गिराने की साजिश रची। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन में दोनों पक्षों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है और अगर बिना जरुरत के स्पीड तेज किया जाए तो ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने की संभावना होती है। शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने ये बातें कही। 
विज्ञापन


ठाकरे ने मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ की कटाई पर अपनी पार्टी की आपत्ति के बारे में स्पष्ट किया कि वह मेट्रो कार शेड निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिस स्थान पर यह प्रस्तावित है, उसका विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को तकलीफ पहुंचा कर विकास नहीं होना चाहिए। कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर शिवसेना हमेशा से आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा और शिवसेना गठबंधन फिर से बेहतर शासन और प्रशासन देगा। 

'सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ है शिवसेना '

उद्धव ने कहा कि शिवसेना ने कई बार विपक्ष की भूमिका निभाई है लेकिन वह सत्ता के दुरुपयोग और बदले की राजनीति के खिलाफ हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग के बारे में नहीं जानता लेकिन सीबीआई का दुरुपयोग कोई नयी बात नहीं है। आप जो बोएंगे वहीं आप काटेंगे। 

राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों पर ठाकरे ने कहा कि ये राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं कौन? क्या ये पाक-साफ हैं? उन्होंने कहा कि पाक-साफ नेताओं को कोई निशाना नहीं बना रहा। क्या आप इस बात से सहमत हैं कि ईडी के राडार पर जितने भी हैं वे दागी नहीं है?

'शिवसेना की विचारधारा हर वार्ड में पहुंचे'

आने वाले विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि शिवसेना को महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि तैयार रहने का मतलब चुनाव लड़ना, या जीतना अथवा हारना नहीं है। मैं चाहता हूं कि शिवसेना की विचारधारा प्रत्येक वार्ड में पहुंचे।

फसल बीमा के मुद्दे पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार करती है, तो जमीन पर किए गए काम दिखते हैं। मैं सरकार के समक्ष जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed