{"_id":"59fea8164f1c1bb6678b97d5","slug":"shiv-sena-calls-mamata-banerjee-tigress-says-she-defeated-left-without-tampering-with-evms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने ममता को बताया 'शेरनी', कहा- उन्होंने EVM से छेड़छाड़ के बिना लेफ्ट को हराया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने ममता को बताया 'शेरनी', कहा- उन्होंने EVM से छेड़छाड़ के बिना लेफ्ट को हराया
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के बाद शिवसेना ने उनकी तारीफ की है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में ममता बनर्जी को वह 'शेरनी' बताया गया है जिसने अपने राज्य से कम्यूनिस्टों को बाहर करके वह काम किया जो कांग्रेस और भाजपा करने में विफल रही थी। ममता बनर्जी ने दो दिन पहले ही ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की थी।
भारत सबसे पहले हिंदुओं का देश, बाकियों का हक बाद में: शिवसेना
लेख में आगे लिखा है कि ममता के कुछ बयान भले ही विवादित हों और शिवसेना को पसंद ना आए हों, लेकिन उन्होंने कम्यूनिस्टों को राज्य से निकालकर वह काम किया जिसके लिए शिवसेना भी लड़ रही है।
विज्ञापन
लेख में आगे केंद्र सरकार का जिक्र किए बिना चुटकी लेते हुए लिखा गया है कि ममता ने यह काम ईवीएम से छेड़ाछाड़ और वोटरों को खरीदे बिना किया है। बता दें कि इसी साल पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजें आने के बाद केंद्र सरकार पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे।

मुलाकात पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब
mamata banerjee
लेख में आगे लिखा गया है कि जो लोग हमारी मुलाकात पर सवाल उठा रहे हैं वे ये बताएं कि उन्होंने सत्ता के लालच में आकर कश्मीर में अलगाववादियों से हाथ क्यों मिलाया?
इसके साथ ही लेख में राम विलास पासवान पर हमला बोलते हुए लिखा गया है कि जिन्होंने गोधरा दंगों के बाद पार्टी का साथ छोड़कर इस्तीफा दे दिया था उन्हें फिर से साथ क्यों लिया गया? लेख में कश्मीरी पंडितों और राम मंदिर का भी जिक्र किया गया है।