{"_id":"587020474f1c1b005215c33a","slug":"shiv-sena-attacks-bjp-over-demonetization-in-mouthpiece-saamna","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना का सरकार पर हमला, कहा- इतनी बहरी और निर्मम सरकार 10 हजार साल में नहीं आई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना का सरकार पर हमला, कहा- इतनी बहरी और निर्मम सरकार 10 हजार साल में नहीं आई
एजेंसी/ मुंबई
Updated Sat, 07 Jan 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के मुद्दे पर एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने कहा कि इतनी बहरी और निर्मम सरकार 10 हजार साल में नहीं आई। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में कहा गया कि भाजपा नेताओं को भ्रम है कि नोटबंदी से कालाधन खत्म हो गया है।
विज्ञापन
लेख में दिल्ली में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय के सामने महिला के निर्वस्त्र होने का उल्लेख करते हुए लिखा, ‘एक अबला सड़क पर खुलेआम सड़क पर कपड़े उतारकर सरकार को बहिष्कृत करती है, यह भी दिल्ली की सड़क पर घटा पुरस्कृत निर्भया कांड ही है।
विज्ञापन
हम मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं आप किस तरफ है नोटबंदी या असहाय महिला। वो जो महिला है उसकी दुख या पीड़ा यदि सरकार को न समझ में आई हो तो इतनी निर्मम और बहरी सरकार पिछले 10 हजार साल में नहीं आई होगी। महिलाओं की दबी हुई सिसकियों और आक्रोश को इस महिला ने सड़क पर ला दिया है।’ शिवसेना ने कहा, ‘यदि आप इस महिला के कृत्य को राष्ट्रवाद की संज्ञा देते हैं तो आपके दिमाग का इलाज कराने के लिए तालिबानी डॉक्टर की जरूरत है।’
विज्ञापन