फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena again target on Congress for renaming Aurangabad city to sambhaji nagar

औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर शिवसेना ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला

Wed, 06 Jan 2021 06:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Jan 2021 06:08 PM IST
सार

विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने नाम बदलने की राजनीति को नूरा-कुश्ती करार देते हुए कहा है कि चुनाव के चलते शिवसेना और कांग्रेस नाटक कर रही हैं...

विज्ञापन
Shiv Sena again target on Congress for renaming Aurangabad city to sambhaji nagar
aurangabad airport - फोटो : AIRPORTS AUTHORITY OF INDIA

विस्तार

महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर रखने की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवसेना ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है और पूछा है कि क्या औरंगजेब कांग्रेस के आदर्श हैं। महाराष्ट्र में तीन दलों (शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी) की महाविकास आघाड़ी सरकार है लेकिन औरंगाबाद जिले का नाम बदलने के मुद्दे पर शिवसेना और कांग्रेस में घमासान शुरू है।

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बुधवार को कांग्रेस से पूछा कि क्या उनका आदर्श औरंगजेब है। दरअसल, साल 1653 में मुगल सम्राट औरंगजेब के नाम पर औरंगाबाद शहर का नामकरण हुआ था। सन 1689 में इसी शहर में औरंगजेब के इशारे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज को मौत की सजा दी गई थी।
विज्ञापन


दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने साल 1988 में इस शहर का नाम बदलकर संभाजी नगर रखने की मांग की थी। उसके बाद से ही नाम बदलने की राजनीति शुरू है। चूंकि औरंगाबाद महानगरपालिका के चुनाव होने वाले हैं इसलिए शिवसेना ने इस मुद्दे को फिर से तूल दे दिया है। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने नाम बदलने का कड़ा विरोध किया है। वहीं, विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने नाम बदलने की राजनीति को नूरा-कुश्ती करार देते हुए कहा है कि चुनाव के चलते शिवसेना और कांग्रेस नाटक कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति संभाजी एयरपोर्ट रखने की मांग

औरंगाबाद जिले का नाम बदलने को लेकर शुरू राजनीति के बीच भाजपा ने स्थानीय एयरपोर्ट का नाम छत्रपति संभाजी महाराज एयरपोर्ट रखने की मांग की है। भाजपा सांसद भागवत कराड ने इसको लेकर मंगलवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरिदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।



नागरिक उड्डयन मंत्री ने सांसद कराड से हुई बातचीत के बाद ट्वीट किया है कि औरंगाबाद एयरोपोर्ट का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज एयरपोर्ट रखने की मांग पर विचार किया जा रहा हैं। वहीं, औरंगाबाद के एमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि नामकरण की इस घिनौनी राजनीति में हमारे सुंदर शहर को बरबाद न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed