{"_id":"6019e4e0e9d6612c3c243c46","slug":"shiv-sainiks-demolish-chhatrapati-shivaji-maharajs-ticket-house-in-raigad-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसैनिकों ने तोड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले में बना टिकट घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसैनिकों ने तोड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले में बना टिकट घर
Wed, 03 Feb 2021 05:18 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 03 Feb 2021 05:18 AM IST
विज्ञापन
Shivsena
- फोटो : Shivsena
छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रही रायगढ़ किले में बनाए गए टिकट घर को मंगलवार को शिवसैनिकों ने तोड़ दिया। किले के दरवाजे के सामने ही पुरातत्व विभाग ने टिकटघर बनाया था।
विज्ञापन
पर्यटकों से शुल्क लेने से नाराज थे शिवसैनिक
शिवसैनिकों का आरोप है कि रायगढ़ किले में आने वाले पर्यटकों से 25 रुपये शुल्क लेने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिल रही थी। इसलिए टिकट घर को हटा दिया गया। इस दौरान शिवसेना विधायक भरत गोगावले भी उपस्थित थे। कोरोना महामारी के बीच जारी लॉकडाउन के चलते रायगढ़ किले के संवर्धन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी राजे भोसले ने भी टिकट घर से सुशोभीकरण में आ रही दिक्कतों को लेकर पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा था। उन्होंने मांग की थी कि टिकट घर को हटाया जाए। लेकिन इससे पहले ही स्थानीय शिवसैनिकों ने टिकटघर को उखाड़ फेंका।
विज्ञापन