फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Shiromani Akali Dal leader Sukhbir Singh Badal attacked in Nanded

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर निहंग का हमला: PM मोदी ने जाना हाल, फडणवीस ने दिए जांच के आदेश; पहले भी चली थी गोली

Thu, 13 Aug 2026 02:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास एक निहंग ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हमला किया है। उनके हाथ में चोट आई है और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बादल के साथ उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal leader Sukhbir Singh Badal attacked in Nanded
सुखबीर बादल पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में निहंग ने हमला किया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी है। उन्हें यशोमती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नांदेड़ पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


PM मोदी ने हरसिमरत कौर से फोन पर की बात
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, बादल पर एक गुरुद्वारे के पास हमला हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बादल एक इमारत के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'एक नेता के अहंकार और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया मानसून सत्र', भाजपा का राहुल गांधी पर हमला; क्या कहा?

हमले में सुरक्षाकर्मी भी घायल
हमला नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हुआ। बताया जा रहा है कि बादल के एक सुरक्षाकर्मी संतोष केंद्रे पर भी हमला किया गया। शुरुआती जानकारी में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला होने की बात सामने आई है।



पत्नी के साथ तख्त श्री हजूर साहिब गए थे सुखबीर बादल
इससे पहले दिन में सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ के तख्त श्री हजूर साहिब गए थे। हरसिमरत कौर बादल अकाली दल की सांसद हैं। हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ।  


मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमले के मामले में नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि इस मामले में एक व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया गया है और हमले के पीछे की मंशा की जांच करने के लिए आदेश दिए गए हैं। 

पहले भी हो चुका बादल पर जानलेवा हमला
यह पहली बार नहीं है, जब सुखबीर सिंह बादल पर हमला इस तरह का हमला हुआ है। दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर जानलेवा हमला हुआ था। तब वह धार्मिक सजा के तहत पहरेदार के रूप में सेवा दे रहे थे। उन पर नारायण सिंह  चौड़ा नाम के व्यक्ति ने गोली चलाई थी। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए थे। इसके तुरंत बाद हमला को पकड़ लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed